Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
व्रत में खाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी
व्रत के लिए हम अक्सर वही पुराने तरीके से बना हुआ पकवान ही खाते हैं। पर आज हम आपको कुछ मीठा बनाना सिखाएगें जिसको आप व्रत में आराम से खा सकते हैं। लौकी की बर्फी, बना कर आप व्रत में तो खा ही सकते हैं साथ ही इसको फ्रिज में जमा कर रख देने पर यह काफी दिनो तक चल भी सकती है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधी-
सामग्री-
लौकी - 1 किग्रा, घी - 4 छोटी चम्मच, चीनी - 250 ग्राम, मावा - 250 ग्राम, काजू - 15 टुकड़े करते हए, कुटी हुई इलाइची - 6, पिस्ता- एक छोटी चम्मच।
विधि-
लौकी छील कर उसे लंबा काट जीजिए और उसमें से बीज एवं वाला गूदा हटा दीजिये। टुकड़ों को धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में बिना पानी डाले लौकी डालिये, 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, ढककर धीमी आग पर पकाने के लिए रख दीजिये, थोड़ी देर में चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये। जब तक लौकी नरम न हो जाए उसे पकाइये। अब जब लौकी नरम हो जाए तब उसमें चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि लौकी तले में न लगे, इस तरह लौकी से पानी बिलकुल खतम होने तक लौकी को पका लीजिये।
पकी हुई लौकी में बचा हुआ घी डालिये और लौकी को अच्छी तरह भून लीजिये और चीनी में मावा और मेवे मिलाइये। चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से चाशनी को चिपका कर देखिये कि वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है। आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये।
थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये। बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये। लगभग 1 घंटे में लौकी की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है। लौकी की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये और परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications











