Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बड़ी ही टेस्टी है ये कद्दू की बर्फी
Beauty
oi-Staff
गर्मियों में कद्दू से बनी हुई सब्जी खूब खानी चाहिये क्योंकि वह हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है। पर रोज़ रोज़ कद्दू की सब्जी बनाना और खाना थोड़ा बोरिंग हो जाता है तो, ऐसे में आप इसका हलवा या फिर बर्फी आदि बना सकती हैं।
कद्दू की बर्फी काफी स्वादिष्ट होती है, जिसे बनाना काफी आसान है। कद्दू की बर्फी अगर बनानी हो तो उसके लिये पका हुआ कद्दू लेना चाहिये जिससे उसमें खुद की मिठास हो।
तो अगर आप को और आपके परिवार वालों को मीठा खाना पसंद है तो, झटपट चिकन में जाइये और कद्दू की बर्फी बना डालिये। आइये देखते हैं इसकी रेसिपी -
सामग्री-
- कद्दू - 1 कप
- घी - 4 चम्मच
- चीनी- 200 ग्राम
- मावा- 200 ग्राम
- बादाम, काजू, पिस्ता- 1-1 चम्मच (टुकड़े किये हुए)
- इलायची- 4-5 छील कर कूट लें
बर्फी बनाने की विधि-
- कद्दू छील कर साफ कर लें। फिर इसे घिस लें या फिर इसके छोटे टुकडे कर लें।
- फिर कढाई में घी डाल कर गरम करें, फिर कद्दू डाल कर आंच धीमी कर दें और उसे पकने दें।
- जब कद्दू पक जाए तब इसमें चीनी मिलाइये।
- इसे लगातार चलाना होगा नहीं तो कद्दू तले से चिपकना शुरु हो जाता है।
- इसमें और 2 चम्मच घी डालिये और इसे भून लीजिये।
- फिर इसमें मावा मिला कर कुछ देर पकाइये।
- जब कद्दू गाढा हो जाए और उसमें से पानी सूख जाए तब आंच बद कर दें।
- फिर इसमें मेवे मिलाइये और इलायची पावडर डालिये।
- एक थाली लें, उसमें घी लगाइये, कद्दू का पेस्ट फैलाइये और 1 घंटे तक जमने के लिये छोड़ दीजिये।
- फिर 1 घंटे बाद चाकू से इसे छोटे टुकड़ों में काट कर सर्व कीजिये और बाकी की बर्फी को किसी डिब्बे में बंद कर के फ्रिज में रख दीजिये।
Comments
English summary
Kaddu ki Burfi Recipe
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











