Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आइए बनाएं रसीली जलेबी
Sweets
oi-Staff
By Rahul

सामग्री- 2 प्याले मैदा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, तलने के लिए घी, 2 प्याले चीनी, चुटकी भर केसर, 1 छोटा चम्मच गुलाब जल, 2 पिसी हुई छोटी इलायची
विधी- जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में बेकिंग पाउडर मिलाकर कर छान लें। इसके बाद छने हुए मैदे में पानी डालकर क्रीम जितना पतला बना लें और उस घोल को 24 घंटे के लिये गरम जगह पर रखें। ताकि हल्का ख़मीर आ जाए। जब तक मैदे में खमीर उठे तब तक 2 प्याले चीनी में 2 प्याले पानी डालें और एक तार की चाशनी बनने तक उबाल लें इसके बाद चाशनी में गुनगुने पानी में घुला हुआ केशर गुलाब जल और इलायची डालें।
चासनी तैयार हो जाने के बाद कढ़ाई में घी गरम करें और मैदे के घोल को एक मुलायम कपड़े में डालकर बांध लें और नीचे से छोटा सा छेद कर लें। बाज़ार में आने वाले प्लास्टिक के छोटे मुंह वाले डब्बे का प्रयोग किया जा सकता है जो विशेष रूप से इस काम के लिये मिलता है। ध्यान रहें घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा घाढ़ा इसके बाद कपड़े में बंधे घोल के द्वारा कढ़ाई में गोल गोल जलेबियाँ बना कर तल लें। अच्छी तली हुई जलेबियाँ चाशनी में डालें। 5 मिनट बाद चाशनी से निकालकर गरम-गरम जलेबी परोसें।
Comments
English summary
Diet Sweet: Jalebi Recipe। आइए बनाएं रसीली जलेबी
Story first published: Thursday, November 10, 2011, 15:35 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2011
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











