Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिये बनाएं नारियल और चीनी वाली मोदक
Sweets
oi-Staff
गणेश चतुर्थी अब आने वाली है। महाराष्ट्रा में तो यह कए बहुत ही बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पर आज कल तो यह पूरे भारतवर्ष में ही मनाया जाने लगा है। अगर आप भी अपने घर पर गणेश जी को लाने वाले हैं तो उनके लिये नारियल और चीनी वाली मोदक बनाना ना भूलें।
यह त्योहार ढेर सारी मिठाइयों का है तो ऐसे में मोदक ना बने, भला ऐसा कैसे हो सकता है। तो आइये, देर किस बात की जानते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने- 5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- भरावन के लिये -
- ताजा घिसा नारियल- 1 कप
- शक्कर- 1/2 कप
- इलायची पावडर- चुटकीभर
- मेवे- 1 चम्मच (बारीक कटे)
- गुड- 1/2 कप
- घी- 2 से 3
- खसखस- 1 चम्मच
- खोया- 2 चम्मच
मोदक का कवर तैयार करने के लिये सामग्री-
- चावल का आटा- 1 कप
- नमक- चुटकीभर
- घी- 1/2 चम्मच
- गरम पानी- जरुरत अनुसार

विधि -
- सबसे पहले एक गहरे पैन में पानी उबालें। फिर उसमें नमक और घी मिक्स कर के दुबारा उबालें।
- अब एक मध्यम साइज का कटोरा लें, उसमें आटा और घी मिक्स करें।
- अब इस आटे के मिश्रण को खौलते पानी में डालें और अच्छी तहर से मिक्स करें। फिर आंच को धीमा करें, और पैन को कवर कर दें। 1 मिनट तक आटे को पकाएं।
- फिर इसे ओवन से निकालें और हाथो पर तेल लगा कर इसे अच्छी तरह से मसल लें।
- अगर आपको लगता है कि आटे में पानी मिलाने की जरुरत है तो हमेशा गरम पानी ही मिलाएं। इ
- आटा मुलायम होना चाहिये। आपका आटा तैयार है, अब इसे किनारे रखें।
भरावन बनाने की विधि-
- पैन गैस पर गरम करें, उसमें घी डालें। फिर खस खस मिला कर कुछ सेकेंड पकाएं।
- उसके बाद इसमें नारियल, शक्कर, मेवे, इलायची पावडर और खोया मिक्स करें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह पैन के किनारों को छोड़ ना दें।
- फिर आंच धीमी करें और 2 मिनट और पकाएं।
- जब मिश्रण गोल्उन ब्राउन हो जाए, तब इसे उतार लें।
मोदक बनाने की विधि-
- अपनी हथेलियों पर घी या तेल लगाएं और आटे से छोटी छोटी लोई ले कर बॉल बनाएं।
- फिर इन बॉल्स को गोन का शेप दें और कोनों से पंखुडियों जैसा शेप दें।
- अब इन कोन्स को मिश्रण से भरें और सभी कोनों को एक साथ मिला कर मोदक को बंद कर दें।
- अब इसी तरह से ढेर सारे मोदक तैयार कर लें।
- अगर आप इन्हें फ्राई करना चाहती हैं, तो गरम तेल में फ्राई कर सकती हैं।
- मगर स्टीम वाले मोदक के लिये इन्हें गरम पानी के भगौने में 5-6 मिनट के लिये स्टीम करना होगा।
Comments
English summary
Coconut & Sugar Modak Recipe For Ganesh Chaturthi
Story first published: Sunday, September 4, 2016, 13:00 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











