Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
होली पर बनाना ना भूलें भांग बादाम बर्फी
Sweets
oi-Staff
बिना भांग के होली कैसे संभव है? इस त्योहार का मजा तब तक नहीं आता जब तक कि आप पूरी तरह से भांग के नशे में ना डूबे हों। इसलिये आज हम आपको भांग बादाम की बर्फी की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो कि बहुत आसान है। इस बर्फी और बादाम की बर्फी की विधि में कोई अंतर नहीं है। बस इस बर्फी में भांग डाला जाता है।
भांग की सीमा केवल आपको भी तय करनी होगी। यह भांग बादाम की बर्फी खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है। तो चलिये जानते हैं कि भांग बादाम बर्फी किस तरह बनाई जा सकती है, इस होली पर।

सामग्री-
- 1 कप खोआ
- 1/2 कप एमटीआर बादाम पाउडर
- पानी- जरुरत के अनुसार
- 1/2 कप भांग
- घी- जरुरत के अनुसार
- चीनी- स्वादअनुसार
विधि-
- एक पैन में खोए को पानी के साथ डालें और तब तक पकाएं जब तक कि खोआ पूरी तरह से पिघल ना जाए।
- फिर इसमें बादाम पाउडर, घी, चीनी, भांग और दालचीनी मिक्स करें और इसे गाढे पेस्ट के रूप में बना लें।
- अब अलग प्लेट में घी लगाएं और उसमें बर्फी का मिश्रण पलट दें और इसे पूरी प्लेट में फैला लें।
- जब खोए का मिश्रण सूख जाए तब इसे चाकू से मन चाहे आकार में काटें।
- ऊपर से कटे हुए बादाम के टुकडे़ डालें और होली पर सबको सर्व करें
Comments
English summary
Bhang "Badam" Burfi For Holi
Story first published: Wednesday, March 12, 2014, 11:03 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











