Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बसंत पंचमी में सभी को बना कर खिलाएं राजभोग
Sweets
oi-Staff
By Purnima
बसंत पंचमी एक ऐसा त्योहार है जिसमें पीले रंग का काफी बोलबाला रहता है। इस दिन सभी पीले रंग के कपड़े पहनने के साथ साथ पीले रंग के पकवान और मिठाइयां भी बनाते हैं।
इसीलिये हमने सोंचा कि क्यूं ना आज हम आपको राजभोग बनाना सिखाएं, जो कि खुद पीले रंग का ही होता है। राजभोग एक बंगाली रसगुल्ला है जो कि देखने में बड़ा होता है। इसके अंदर मेवे भरे जाते हैं और यह दिखने में केसरिया रंग का होता है।
READ: रसमलाई ऐसी कि मुंह में पानी आ जाए
राजभोग की रेसिपी काफी आसान है और खाने में तो इसका कोई जवाब ही नहीं है। अगर आप इस बसंत पंचमी पर कुछ मीठा बनाने की सोंच रही हैं तो, राजभोग का आइडिया सबसे बेहतरीन होगा। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि-

बनाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- 200 ग्राम गाय के दूध का पनीर
- 1 चम्मच मैदा
- 1/2 किलो शक्कर
- 2 कप पानी
- 1/4 चम्मच गोल्डन फूड कलर
- 1/8 चम्मच केसर
- 1 चम्मच इलायची पावडर
- 8 भिगोए और महीन कटे हुए बादाम
- 8 भिगोए और महीन कटे हुए पिस्ते
विधि -
- केसर को इलायची पावडर, बादाम और पिस्ते के साथ मिक्स कर लें।
- गैस पर शक्कर और पानी चढ़ा दें, जिससे चाशनी तैयार हो जाए।
- फिर पनीर और मैदे को एक साथ मसल कर मुलायम कर लीजिये।
- अब छेने को 6-8 टुकड़ों में तोड़ कर रख लें। फिर एक टुकड़ा ले कर उसे हथेली पर रख कर थोड़ा दबाएं और उसके बीच में पिस्ते और बदाम वाला थोड़ा सा मिश्रण रख लें।
- उसके बाद छेने को चारों ओर उठा कर बंद कर दें और अच्छी तरह दोंनों हाथों की सहायता से गोल कर लीजिये, तैयार गोले को प्लेट में रखिये।
- इसी तरह से सारे राजभोग के गोले बना कर तैयार कर लें।
- अब तैयार राजभोग को उबलती हुई चाशनी में 1-1 कर के डालिये, आंच तेज होनी चाहिये।
- बर्तन को ढककर राजभोग को पकाइये, जिससे वह उसमें अच्छी तरह से चाशनी समा जाए।
- 15-20 मिनट तक पकाएं और 5-5 मिनट में हल्का पानी मिलाती जाएं, जिससे चाशनी बिल्कुल गाढ़ी ना हो जाए। उसके बाद गैस बंद कर दें।
- जब राजभोग ठंडे हो जाय तब 1/4 चम्मच फूड कलर पानी में घोल कर चाशनी में डालकर मिक्स कर दीजिये।
- आपके राजभोग सर्व करने के लिये तैयार हैं।
Comments
English summary
बसंत पंचमी में सभी को बना कर खिलाएं राजभोग
Story first published: Friday, February 12, 2016, 12:17 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











