Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ऐसे बनाइये टेस्टी बाजरे के आटे का लड्डू
Sweets
oi-Staff
बाजरे के लड्डू खाने में काफी ताकतवर और टेस्टी होते हैं। इन्हें ज्यादातर सर्दियों में बनाया जाता है पर अगर यह आपको अच्छे लगते हैं तो आप इन्हें जब मन करे तब बना सकती हैं।
आज हम आपको बाजरे के आटे का लड्डू बनाना सिखाएंगे जो कि काफी आसानी से बनाए जा सकते हैं। आप गुड की जगह पर बूरे वाली शक्कर का इस्तमाल भी कर सकती हैं।
READ: ऐसे बनाइये मलाई के लड्डू
आप चाहें तो सूखे मसालों में चिरौंजी का भी प्रयोग कर सकती हैं।

सामग्री-
- बाजरा- 1.5 कप 200 ग्राम
- गुड- 1 कप 250 ग्राम
- घी- 1/2 कप 150 ग्राम
- काजू- 10-13
- बादाम- 10-12
- खाने वाला गोंद- 2 चम्मच
- नारियल- 2-3 चम्मच
- इलायची पावडर- 1/2 चम्मच
विधि-
- कढाई में दी गई मात्रा से आधा घी डाल कर गरम करें। फिर उसमें गोंद डाल कर धीमी आंच पर पकाएं। जब वह फूल जाए तब उसे प्लेट पर निकाल लें।
- अब बाकी के बचे हुए घी में बाजरे का आटा डाल कर लगातार चलाएं। जब आटे का रंग बदल जाए और उसमें अच्छी खुशबू आने लगे तथा वह घी को खुद से अलग करने लगे तो समझिये कि आटा तैयार है।
- आटे को अलग कटोरे में निकाले।
- गुड को तोड़ कर पीस में कर लें। फिर इसे कढाई में पिघला लें। उसके बाद गैस बंद कर दें।
- बादाम और काजू को बारीक पीस में काट लें और इसे बाजरे के आटे में मिक्स कर लें।
- आटे में घिसा नारियल, गोंद, इलायची पावडर और पिघला हुआ गुड मिला लें।
- लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
- अब अपने हाथों में मिश्रण का थोड़ा भाग ले कर मध्यम आकार के लड्डू बनाना शुरु करें।
- इसी तरह से 10-12 लड्डू बना कर प्लेट में रख लें।
- लड्डुओं को कस कर बांधे, फिर उसे हवा बंद डिब्बे में बंद कर के रख दें। यह लड्डू 2 महीने तक आराम से चलेंगे।
Comments
English summary
Bajra Atta Ladoo Recipe
Story first published: Saturday, April 25, 2015, 13:05 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











