Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गणेश चतुर्थी में बनाइये अंजीर हलवा
Sweets
oi-Staff
गणेश चतुर्थी आने में केवल एक दिन रह गया है। लोग इस दिन व्यंजन के लिये खास तैयारियां करते हैं। इस दिन भगवान गणेश को हलवा, खीर, मोदक और लड्डू चढ़ाते हैं। अंजीर एक स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक और बहुपयोगी फल है। इसके पके फल को लोग खाते हैं। सुखाया फल मेवे के रुप में बिकता है। क्या आप जानती हैं कि अंजीर का हलवा भी बनाया जाता है, जो कि खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। तो देर किस बात कि अब जब भी आपके घर में गणेश चतुर्थी के दिन कोई भी महमान आए तो आप उसे यह अंजीर का टेस्टी हलवा बना कर खिलाइये।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
200 ग्राम सूखी अंजीर
3 चम्मच घी
1/2 कप छिला और पिसा बादाम
1/3 कप मिल्क पाउडर
4 चम्मच चीनी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
विधि-
- सबसे पहले अंजीर को उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिये उबाल लीजिये। फिर उसे मिक्सी में पीस लीजिये और किनारे रख दीजिये।
- अब पैन में घी गरम कीजिये, पिसा हुआ बादाम डाल कर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनिये।
- फिर उसमें पिसी हुई अंजीर, मिल्क पाउडर, चीनी और आधा कप पानी डाल कर चीनी को घुलने दें।
- इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
- फिर इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Anjeer Halwa For Ganesha Chaturthi
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











