Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस बार आलू की नहीं, बल्कि बनाएं क्रंची 'शकरकंद टिक्की'
अगर आप आलू की टिक्की से बोर हो चुके है तो इस बार शकरकंद से बनी टिक्की जरूर ट्राय कर सकते है। चटपटे भारतीय मसालों संग बनने वाली यह शकरकंद टिक्की आलू टिक्की की माफिक ही चटपटी होती है।
क्योंकि इसमे प्राकृति मिठास और मसालों की सही खटास इसे 'टैंगी' टेस्ट देती है। हर मौसम में बनने वाली इस रेसिपी को आप कूट्टू के आटे के संग बनाकर व्रत में भी आराम से खा सकते है। कम मेहनत में फटाफट बनने वाले इस टिक्की का स्वाद फलहारी हरी चटनी के साथ बहुत भाता है।
अगर आप भी व्रत के दौरान कुछ चटपटा ट्राय करना चाहते है तो इस बार शकरकंद टिक्की जरूर बनाएं। आज हम आपके साथ शेयर कर रहें है इस टिक्की की रेसिपी, वीडियो और फोटोज जो आपके बहुत काम आएंगे।
शकरकंद रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: स्नेक्स
Serves: 7-8 लोगों के लिए
-
शकरकंद (धुली हुई और दो टूकड़ों में कटी हुई) - 2 बड़ी
पानी - 4 कप
कद्दू कस की हुई अदरक - 1 टी स्पून
हरी मिर्च (कटी हुई) - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - ½ टी स्पून
आमचुर - 1 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
सेंधा नमक स्वादनुसार
नींबू का रस - 2 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर - 1 टी स्पून
कूट्टू का आटा - 1 टेबिल स्पून
तेल - 2 टेबिल स्पून (पैन फ्राईंग करने के लिए)
-
1. कुक्कर में पानी और शकरकंद डालें।
2. 3-4 सीटी लगा कर ठंडा होने दें।
3. एक बार ठंडा हो जाने के बाद, शकरकंद को छील लें।
4. अब इसका गुदा बना लें, इसके बाद इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं।
5. इसी मिक्सचर में लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, आमचुर और चाट मसाला भी मिलाएं।
6. अब सेंधा नमक, नींबू का रस, कॉर्न फ्लोर और कूट्टू का आटा मिलाएं।
7. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और टाइट आटा लगा लें।
8. बराबर हिस्सों में बांट कर इन्हें बॉल की शेप दें।
9. इन्हें हल्के से दबाएं।
10. इसी बीच, पैन गर्म कर उसमें तेल डालें।
11. अब धीमी आंच पर टिक्कियों को एक-एक कर पैन में डालें और फ्राई होने दे।
12. एक साइड से हल्का भूरा होने पर, साइड पलटे और उस साइड से भी इसे भूरा होने दें।
13. अब इन क्रंची टिक्कियों को गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. इस डिश में चाट मसाला इस्तेमाल किया गया है, अगर आप इसे व्रत के लिए बना रहें है तो चाट मसाला न डालें, क्योंकि इसमें साधारण नमक होता है। या फिर आप चाहे तो चाट मसालें को सेंधा नमक के साथ घर पर ही बनाकर डाल सकते है।
- 2. अगर फ्राई करते समय टिक्की टूटती है, तो आप बचे हुए आटे में थोड़ा और कॉर्न फ्लोर मिला सकते है।
- 3. आप चाहें तो इन टिक्कियों को फ्राई करने के बजाए, इन्हें ग्रिल भी कर सकती है।
- सर्विंग साइज - 1 टिक्की
- कैलोरी - 142 cal
- फैट - 6 g
- प्रोटीन - 5 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 16 g
- शुगर - 4 g
- फाइबर - 3 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं शकरकंद की टिक्की
1. कुक्कर में पानी और शकरकंद डालें।


2. 3-4 सीटी लगा कर ठंडा होने दें।

3. एक बार ठंडा हो जाने के बाद, शकरकंद को छील लें।


4. अब इसका गुदा बना लें, इसके बाद इसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं।



5. इसी मिक्सचर में लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, आमचुर और चाट मसाला भी मिलाएं।




6. अब सेंधा नमक, नींबू का रस, कॉर्न फ्लोर और कूट्टू का आटा मिलाएं।




7. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और टाइट आटा लगा लें।


8. बराबर हिस्सों में बांट कर इन्हें बॉल की शेप दें।


9. इन्हें हल्के से दबाएं।

10. इसी बीच, पैन गर्म कर उसमें तेल डालें।

11. अब धीमी आंच पर टिक्कियों को एक-एक कर पैन में डालें और फ्राई होने दे।

12. एक साइड से हल्का भूरा होने पर, साइड पलटे और उस साइड से भी इसे भूरा होने दें।


13. अब इन क्रंची टिक्कियों को गर्मा-गर्म परोसे।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











