Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सिंघाड़े की पूरी की रेसिपी: कैसे बनाएं सिंघाड़े के आटे की पूरी
स्वाद में लाजवाब सिंघाड़े की पूरी, पारम्परिक होने के साथ ही हेल्दी भी है। उत्तरी भारत में खासतौर पर व्रत और उपवास के दौरान बनाए जाने वाली इसी पूरी की पूर्ण विधि और वीडियो भी आज हम यहां शेयर कर रहें है
मुख्यत: उत्तर भारत में बनने वाली सिंघाड़े की पूरी, सिंघाड़े के आटे और शाहबलूत ( चेस्टनट ) के आटे को मिलाकर बनाई जाती है। साथ ही इसे खासतौर पर उपवास के दौरान ही बनाया जाता है।
सेहत से भरपुर सिंघाड़े के आटे से बनें व्यंजनों को प्रसाद के तौर पर भी ग्रहण किया जाता है। चुंकि यह आटा थोड़ा चिपचिपा होता है, इसलिए इस आटे को गुंथने के समय इसमें उबला हुआ आलू मिलाया जाता है। लेकिन स्वाद में लाजवाब सिंघाड़े के आटे की पूरियों की महक बहुत तीखी होती है।
इन पुरियों को खासतौर पर व्रत वाली सब्जियों के साथ खाया जाता है। अगर आप भी इस बार व्रत के दौरान झटपट बनने वाली कोई रेसिपी ट्राय करना चाहते है तो, सिंघाड़े के आटे की पुरियां सबसे अच्छा आॅप्शन है। इसलिए आज हम यहां आपके लिए लाए है, सिंघाड़े के आटे की पूरियों की रेसिपी, सिर्फ पूर्ण विधि ही नहीं, बल्कि वीडियो और फोटोज भी।
सिंघाड़े की पूरी की रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 4 पूरियां
-
उबले हुआ आलू (छिला हुआ) - 1
तेल - 2 टेबिल स्पून+ तलने के लिए
सिंघाड़े का आटा - 2 कप
सेंधा नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च (कटी हुई) - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टेबिल स्पून
पानी - 1/4 कप
-
1. एक बाउल में उबले हुए आलू लेकर, अच्छे से मैश करें।
2. अब इसी बाउल में सिंघाड़े का आटा मिलाएं।
3. इसके बाद हरी मिर्च और सेंधा नमकर मिक्स करें।
4. फिर एक टेबिल स्पून तेल और जीरा पाउडर मिलाएं।
5. अच्छे से मिक्स कर, थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते जाएं।
6. अब इस आटे को अच्छे से गुंथ लें।
7. इस आटे के बाराबर हिस्से में छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
8. अब बेलन पर तेल लगाएं।
9. इसके बाद आटे की छोटी बॉल्स को इस चिकने बेलन की मदद से पतली पतली पुरियां बनाएं।
10. पुरियां तलने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें।
11. अब एक-एक कर पूरियां गर्म तेल में डालकर तलें।
12. पुरियों को पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए।
13. तेल से निकालकर, इसे गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. आटा लगाते हुए पानी संभल कर ही इस्तेमाल करें।
- 2. अगर आटा थोड़ा ढीला या चिपचिपा हो रहा है तो थोड़ा आटा और मिलाकर, इसे अच्छे से गुंथे।
- 3. गुंथे हुए आटे को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें, ताकि आटा टाइट हो जाए।
- सर्विंग साइज - 4 पूरी
- कैलोरीज - 400 cal
- फैट - 100 g
- प्रोटीन - 20 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 80 g
- फाइबर - 10 g
कैसे बनाएं
1. एक बाउल में उबले हुए आलू लेकर, अच्छे से मैश करें।

2. अब इसी बाउल में सिंघाड़े का आटा मिलाएं।

3. इसके बाद हरी मिर्च और सेंधा नमकर मिक्स करें।


4. फिर एक टेबिल स्पून तेल और जीरा पाउडर मिलाएं।


5. अच्छे से मिक्स कर, थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते जाएं।


6. अब इस आटे को अच्छे से गुंथ लें।

7. इस आटे के बाराबर हिस्से में छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।


8. अब बेलन पर तेल लगाएं।

9. इसके बाद आटे की छोटी बॉल्स को इस चिकने बेलन की मदद से पतली पतली पुरियां बनाएं।

10. पुरियां तलने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें।

11. अब एक-एक कर पूरियां गर्म तेल में डालकर तलें।

12. पुरियों को पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए।

13. तेल से निकालकर, इसे गर्मा-गर्म परोसे।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











