Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नवरात्र का व्रत हैं तो ऐसे बनाइये साबूदाना टिक्की
साबूदाना टिक्की, एक मराठी स्टाइल का वड़ा है, जिसे त्यौहार और उपवास में बहुत शौक से बनाया जाता है। आज हम यहां इसी टिक्की की रेसिपी को फोटोज और वीडियो के जरिए स्टेप बाई स्टेप शेयर कर रहें है।
महाराष्ट्र की सबसे पापुलर डिशेज में से एक है साबूदाना टिक्की । इस टिक्की को आमतौर पर व्रत के लिए बनाया जाता है। लेकिन साबूदाना , आलू और कुछ तीखें मसालों का स्वाद इतना लुभाता है कि आप इसे जब चाहे तब बना सकते है। आप चाहे तो इसके पार्टी स्नेक्स या फिर शाम की चाय के साथ भी बना सकती है।
बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम बनने वाली टिक्की की रेसिपी भी बहुत सरल है। बस थोड़ा वक्त ज्यादा लगता है क्योंकि साबूदाना को थोड़ा भिगोने की जरूरत होती है।
हालांकि साबूदाना वड़ा भी साबूदाना टिक्की का ही एक रूप है, लेकिन अंतर है तो बस मसालों का। साथ ही टिक्की अमुमन तवे पर शैलों फ्राई की जाती है, लेकिन आप चाहे तो इसे कढ़ाई में डीप फ्राई भी कर सकते है।
अगर इस बरसात के मौसम में कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मूड है तो एक बार जरूर ट्राय किजिए साबूदाना टिक्की। घर बैठें असानी से बनाने के लिए आज हम यहां आपके साथ शेयर कर रहें है, इस चटपटी टिक्की की रेसिपी, वीडियो, फोटोज और स्टेप बाई स्टेप इसे बनाने की विधि।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: स्नेक्स
Serves: 12 टिक्की
-
साबूदाना - 1/2 कप
उबले हुए आलू (छिले हुए) - 3
अदरक(कद्दू कस की हुई) - 2 टी स्पून
हरी मिर्च(कटी हुई) - 2 टी स्पून
सफेद तिल - 2 टी स्पून
नमक स्वादनुसार
कॉर्न फ्लोर - 1 टी स्पून
भूनी हुई मुंगफली(कुटी हुई) - 6 टेबिल स्पून
तेल तलने के लिए
पानी - 1/2 कप + धोने के लिए
-
1. साबूदाना को छलनी में लेकर, अच्छे से पानी से धोकर, पूरा स्टार्च निकाल लें।
2. अब एक बाउल में इस साबूदाना को 1/2 कप पानी डालकर भिगों दें।
3. इसे तकरीबन 6-8 घंटों तक भिगने दें।
4. अब थोड़े से साबूदाना लेकर उसे मैश करे, जांचे की वह आसानी से मैश हो गया है तो समझे कि यह पकाने के लिए तैयार है।
5. एक बाउल में उबले हुए आलू को कद्दू कस करें।
6. अब भीगे हुए साबूदाना को आलू में मिलाएं।
7. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें।
8. सफेद तिल और नमक मिलाएं।
9. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक तरह से आटे की तरह गूंथ लें।
10. अब मुंगफली और कॉर्न फ्लोर मिलाकर भी अच्छे से मिक्स करें।
11. अब इस मिश्रण को बराबर हिस्सों में बाटें, दोनों हथेलियों में हल्का सा दबाकर इन्हें फ्लेट करें।
12. साथ ही साथ, एक पैन में तेल गर्म करें।
13. गर्म तेल में इन टिक्कियों को डालें।
14. साइड्स बदल कर इन्हें तलते रहें।
15. जब तक तले, जब तक कि दोनों साइड्स हल्की भूरी न हो जाए। गैस बंद कर टिक्की को प्लेट में रखें।
- 1. साबूदाना अच्छे से धुला होना चाहिए और उसका स्ट्रार्च भी निकल जाना चाहिए, नहीं टिक्की सही नहीं बनेगी क्योंकि चिप चिपी हो जाएगीं ।
- 2. साबूदाना भिगोंते हए पानी सही मात्रा में ही डाले, ज्यादा पानी होने पर साबूदाना घुट जाएंगे।
- 3. व्रत में साधारण नमक की जगह आप सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकती है।
- 4. आप चाहे तो टिक्की को डीप फ्राई भी कर सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 tikki
- कैलोरीज - 40 cal
- फैट - 7 g
- प्रोटीन - 1 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 11 g
- शुगर - 1 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं साबूदाना टिक्की
1. साबूदाना को छलनी में लेकर, अच्छे से पानी से धोकर, पूरा स्टार्च निकाल लें।



2. अब एक बाउल में इस साबूदाना को 1/2 कप पानी डालकर भिगों दें।


3. इसे तकरीबन 6-8 घंटों तक भिगने दें।

4. अब थोड़े से साबूदाना लेकर उसे मैश करे, जांचे की वह आसानी से मैश हो गया है तो समझे कि यह पकाने के लिए तैयार है।

5. एक बाउल में उबले हुए आलू को कद्दू कस करें।

6. अब भीगे हुए साबूदाना को आलू में मिलाएं।

7. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें।


8. सफेद तिल और नमक मिलाएं।


9. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक तरह से आटे की तरह गूंथ लें।

10. अब मुंगफली और कॉर्न फ्लोर मिलाकर भी अच्छे से मिक्स करें।


11. अब इस मिश्रण को बराबर हिस्सों में बाटें, दोनों हथेलियों में हल्का सा दबाकर इन्हें फ्लेट करें।

12. साथ ही साथ, एक पैन में तेल गर्म करें।

13. गर्म तेल में इन टिक्कियों को डालें।

14. साइड्स बदल कर इन्हें तलते रहें।

15. जब तक तले, जब तक कि दोनों साइड्स हल्की भूरी न हो जाए। गैस बंद कर टिक्की को प्लेट में रखें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











