Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ramadan 2023: मेहमानों के लिए दस्तरखान में शामिल करें ये टेस्टी और हेल्दी डिश, इफ्तार का मजा होगा दोगुना
23 मार्च से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। मुस्लिम समाज में रमजान के महीने को बहुत ही पाक और पवित्र माना जाता है। क्योंकि इस पूरे महीने अधिकतर मुसलमान रोजा रखते हैं। और सिर्फ सूर्यादय से पहले और सूर्यास्त के बाद ही अपना रोजा खोलते हैं।
रमजान महीने का इंतजार सभी को बेसब्री से होता है। क्योंकि शाम को इफ्तारी के समय सभी अपना रोजा खोलते हैं। इतना ही नहीं अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को इफ्तार की पार्टी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इफ्तार की पार्टी देने की सोच रहे हैं तो अपने खाने के मेन्यू में इन टेस्टी डिश को शामिल कर सकते हैं।

इफ्तार के दस्तरखान के लिए फूड मेन्यू
1. सूप
आप अपनी इफ्तारी पार्टी के लिए टमाटर, सब्जियों कोर्न का टेस्टी सूप तैयार कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
2. चिकन शवर्मा
चिकन शवर्मा मध्य पूर्व में बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। इसमें दही के मैरिनेड में बेक किया हुआ चिकन, पिटा ब्रेड में रोल करके सर्व किया जाता है।
3. कबाब
मटन के टुकड़ों प मसालेदार ग्रेवी लगाकर या तो बेक किया जाता है या फिर बार्बेक्यू पर ग्रिल करके पकाया जाता है। लोगों को कबाब खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आपके इफ्तार पार्टी में ये डिश जान डाल सकती है। आप इसे हरी चटनी और सलाद के साथ सर्व कर सकते हैं।
4. समोसा
आज कल मार्केट में कई वैरायटी के समोसे मिलते हैं। जिन्हें आप अपनी इफ्तार पार्टी के लिए बाहर से मांगवा सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो घर में ही मसालेदार सब्जियों का समोसा भी घर में ही तैयार कर सकते हैं।
5. बिरयानी
इफ्तार की पार्टी हो और दस्तरखान में बिरयानी न हो ऐसे कैसे हो सकता है। चिकन, मसालें और सब्जियों के मिश्रण के साथ चावल को पकाया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े सभी को बिरयानी खाना बहुत पसंद होता है।
6. फ्रूट चाट
इफ्तार में फलों की वैरायटी होना आम बात है, लेकिन आप नॉर्मल फ्रूट के स्थान पर फ्रूट चाट बनाकर भी अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
7. नमकीन सेवइयां
कई लोगों को नमकीन सेवइयां खाना भी काफी पसंद होता है। इस आप कम समय में फटाफट घर में तैयार कर सकते हैं। कम तेल, मूंगफली, और कुछ सब्जियों के साथ तैयार इस डिश को आप अपने दस्तरखान में जरूर रखें।
8. तवा तड़का कीमा
यह कीमा एक आसान रेसिपी है, जिसे चिकन या मटन के छोटे रसदार दानों को कम से कम सामग्री के साथ पकाया जाता है। कीमा के व्यंजन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने भी बहुत आसान होता है।
9. अंडा पराठा
पराठे पौष्टिक होते हैं जो मक्खन, चटनी, दही या अचार के साथ सर्व किया जा सकता है। आप अपने इफ्तार पार्टी में अंडा पराठा सर्व कर सकते हैं।
10. चिकन मलाई कबाब
चिकन मलाई कबाब खाने में काफी लजीज होती है। ऐसे में आप इस रेसिपी को भी ट्राई कर सकती है। यह रेसिपी पनीर, क्रीम और दही की परतों में चिकन के टूकड़ों को लपेटकर पकाया जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











