Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पिज्जा सॉस की रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं पिज्जा सॉस
पिज्जा सॉस, पिज्जा बनाने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। तो आइए इसलिए आज सीखते है इसी सॉस की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी और देखते है इसका रेसिपी वीडियो।

ताजा टमाटर की प्यूरी की खटास में घुले मिले भूनें हुुए कच्चे प्याज वाली पिज्जा सॉस का अपना अलग ही स्वाद है। शायद इसी वजह से इस अनूठी पिज्जा सॉस के बिना पिज्जा अधुरा ही माना जाता है। साथ ही साथ इसी सॉस की वजह से इसे एक पारम्परिक स्वाद मिलता है।
पिज्जा सॉस को बनाने के लिए ताजा टमाटर की प्यूरी के साथ कटे हुए प्याज और लहसुन को अलग अलग मसालों के साथ भूना जाता है। लहसुन और प्याज का तीखा टेस्ट ही इस सॉस को बाकि की सॉसेज से अलग और अनूठा बनाता है।
इतना ही नहीं पिज्जा सॉस को पिज्जा बेस पर उसकी डिफरेंट टॉपिंग्स के साथ लगाने के साथ ही आप इसे साइड डिप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए अगर इस बार आप पिज्जा सॉस को घा पर बनाने का मन बना चुके है तो हम आपके लिए लाए है इस सॉस का रेसिपी वीडियो, स्टेप बाई स्टेप रेसिपी और फोटोज। ताकि घर पर ही बैठ कर आप इसे आसानी से बना सके।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: सॉस
Serves: 8
-
टमैटो प्यूरी - 2 कप
नमक - 1 टेबलस्पून
टमैटो कैचअप - ½ कप
लाल मिर्च पाउडर - 2 टेबलस्पून
लहसुन - 5 से 6 (कटे हुए)
मिश्रित जड़ी बूटियां - 2 टेबलस्पून
प्याज़ - 1 (बारीक कटी हुई)
-
गर्म पैन में 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल डालें।
कटी हुई लहसुन की कलियां डालें और आधे मिनट के लिए फ्राई करें।
बारीक कटी हुई प्याज़ को आधे मिनट तक फ्राई करें।
अब इसमें 2 कप टमैटो प्यूरी और 3 से 4 मिनट के लिए चलाएं। जब तक कि टमाटर का रस भाप बनकर उड़ ना जाए।
इसमें एक चम्मच नमक और 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डालें।
2 टीस्पून मिश्रित जड़ी बूटियां डालें और आधा कप कैचअप और टमाटर की चटनी डालें।
3-4 मिनट के लिए चलाएं
गैस बंद कर दें और इसे आप अपनी सुविधानुसार प्रयोग कर सकते हैं।
- टमैटो प्यूरी बनाने के लिए 3 से 4 टमाटर उबाल लें और इसका पेस्ट तैयार करने के लिए इसे ग्राइंड कर लें
- सॉस तैयार करने के लिए लहसुन और प्याज़ को बारीक काटने की बजाय उसे भी ग्राइंड कर सकते हैं
- जब तक ये मिश्रण ग्रेवी का रूप ना ले ले तब तक इसे चलाते रहें
- पिज्जा पर डालने के समय सॉस में टमाटर और प्याज़ का फ्लेवर आना चाहिए इसलिए सॉस को ज्यादा समय के लिए ना पकाएं.
- सर्विंग साइज़ - 1 कप
- कैलोरी - 65 कैलोरी
- फैट - 2.5 ग्राम
- प्रोटीन - 2.5 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 11 ग्राम
STEP BY STEP - HOW TO MAKE PIZZA SAUCE RECIPE
1.गर्म पैन में 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल डालें।कटी हुई लहसुन की कलियां डालें और आधे मिनट के लिए फ्राई करें।

2.बारीक कटी हुई प्याज़ को आधे मिनट तक फ्राई करें।
3.अब इसमें 2 कप टमैटो प्यूरी और 3 से 4 मिनट के लिए चलाएं। जब तक
कि टमाटर का रस भाप बनकर उड़ ना जाए।
इसमें एक चम्मच नमक और 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डालें।

4.2 टीस्पून मिश्रित जड़ी बूटियां डालें और आधा कप कैचअप और टमाटर की चटनी डालें।


5. 3-4 मिनट के लिए चलाएं
गैस बंद कर दें और इसे आप अपनी सुविधानुसार प्रयोग कर सकते हैं।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











