Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पनीर शिमला मिर्च की सब्जी की रेसिपी : कैसे बनाएं पनीर शिमला मिर्च मसाला

टमाटर के रस में, शिमला मिर्च और प्याज का क्रंच के साथ मुलायम
पनीर का तालमेल ही पनीर शिमला मिर्च की सब्जी को हमेशा हिट बनाता आया
है। उत्तरी भारत की घर-घर की रसोई में पकने वाली इस सब्जी की महक को
इतना लुभावना बनाती है 'कसूरी मेथी'। कढ़ाई पनीर के नाम से भी पहचाने
जाने वाली यह सब्जी लगभग हर शाकाहारी की पसंदीदा सब्जियों में से एक
है।
रोटी, नान और चावल का स्वाद और बढ़ाने वाली यह सब्जी बड़ों से लेकर
बच्चों तक के बीच बहुत हिट है। साथ ही झटपट बनने वाली इस सब्जी को आप
चाहें तो ग्रेवी या फिर बिना ग्रेवी के भी बना सकते है, दोनों ही
अंदाज में यह बहुत स्वादिष्ट लगती है। आज यहां हम आपसे शेयर कर रहे
है, सूखी पनीर शिमला मिर्च की रेसिपी। इतना ही नहीं आपका काम आसान
करने के लिए हम आपके लिए लाए है, इसका रेसिपी वीडियो, फोटोज और स्टेप
बाई स्टेप विधि।
पनीर शिमला मिर्च की सब्जी का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2
-
शिमला मिर्च - 1
प्याज - 1
टमाटर - 3
पानी - 1½ कप
लहसून(छीला हुआ) - 4 कलियां
तेल - 3 टेबिल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च का पाउडर - 1 टेबिल स्पून
पनीर के टूकड़े - 1कप
कसूरी मेथी - 1 टेबिल स्पून + गर्निशिंग के लिए
-
1. एक बड़े आकार की शिमला मिर्च लेकर उसके दो टूकड़े कर लें।
2. अब इसका सफेद हिस्सा और बीज निकाल कर अलग कर लें।
3. इसके बाद इसे 2 इंची लम्बें स्ट्रिप्स में काट लें।
4. अब एक बड़ा प्याज लेकर, ऊपरी और निचला हिस्सा काट लें।
5. प्याज को छील ले, अगर ऊपरी सतह सख्त हो तो उसे भी निकाल लें।
6. अब प्याज के भी दो टूकड़े कर, उनकी भी लम्बी-लम्बी स्ट्रिप्स काट लें।
7. सभी सतहों को अलग कर, उन्हें मध्य आकार में काट लें।
8. एक प्रेशर कुकर में पानी डालें।
9. इस कुकर में तीन टमाटरों को डालकर एक सिटी लगा लें।
10. कुकर को ठंडा होने दें और ढक्कन हटा लें।
11. टमाटरों को प्लेट में निकाल लें और 15 मिनिट के लिए ठंडा होने दें।
12. ठंडे टमाटरों को छील लें।
13. टमाटरों को एक मिक्सी जार में डाल लें।
14. इसी जार में लहसुन की कलियां डालकर पेस्ट बना लें।
15. एक गर्म हुए पैन में तेल डालें।
16. जीरा डाले और इसे चटकने दें।
17. कटे हुए प्याज डाल कर 2-3 मिनिट तक तेज आंच पर सेके, ताकि प्याज ब्राउन हो जाए।
18. अब कटी हुई शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
19. 2 मिनिट के लिए पकने दें।
20. अब तैयार हुई टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
21. मिनिट भर के लिए पकने दें।
22. नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
23. फिर पनीर के टूकड़े डाल दें।
24. अब कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
25. ढक्कन से ढक कर मिनिट भर के लिए पकने दें।
26. एक बार जब सब्जी पक जाए तो बाउल में निकाल लें।
27. कसूरी मेथी से गार्निंश करें।
28. गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. ध्यान रहें कि शिमला मिर्च ज्यादा पतली न कटे, इसका क्रंच बना रहना चाहिए। 2. सब्जी बनाते समय आंच तेज ही रखें। 3. शिमला मिर्च ज्यादा पकी हुई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा पकने से इसका क्रंच खत्म हो जाता है। 4. आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले पनीर क्यूब्स ले सकती है या फिर पनीर का एक बड़ा टूकड़ा खरीद के उसके टूकड़े कर लें।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 130 cal
- फैट - 8 g
- प्रोटीन - 3 g
- कार्बोहइड्रेट्स - 13 g
- शुगर - 5 g
- फाइबर - 3 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं पनीर शिमला मिर्च की सब्जी
1. एक बड़े आकार की शिमला मिर्च लेकर उसके दो टूकड़े कर लें।

2. अब इसका सफेद हिस्सा और बीज निकाल कर अलग कर लें।

3. इसके बाद इसे 2 इंची लम्बें स्ट्रिप्स में काट लें।

4. अब एक बड़ा प्याज लेकर, ऊपरी और निचला हिस्सा काट लें।

5. प्याज को छील ले, अगर ऊपरी सतह सख्त हो तो उसे भी निकाल लें।

6. अब प्याज के भी दो टूकड़े कर, उनकी भी लम्बी-लम्बी स्ट्रिप्स काट लें।

7. सभी सतहों को अलग कर, उन्हें मध्य आकार में काट लें।

8. एक प्रेशर कुकर में पानी डालें।

9. इस कुकर में तीन टमाटरों को डालकर एक सिटी लगा लें।

10. कुकर को ठंडा होने दें और ढक्कन हटा लें।

11. टमाटरों को प्लेट में निकाल लें और 15 मिनिट के लिए ठंडा होने दें।

12. ठंडे टमाटरों को छील लें।

13. टमाटरों को एक मिक्सी जार में डाल लें।

14. इसी जार में लहसुन की कलियां डालकर पेस्ट बना लें।

15. एक गर्म हुए पैन में तेल डालें।

16. जीरा डाले और इसे चटकने दें।

17. कटे हुए प्याज डाल कर 2-3 मिनिट तक तेज आंच पर सेके, ताकि
प्याज ब्राउन हो जाए।

18. अब कटी हुई शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।

19. 2 मिनिट के लिए पकने दें।

20. अब तैयार हुई टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

21. मिनिट भर के लिए पकने दें।

22. नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

23. फिर पनीर के टूकड़े डाल दें।

24. अब कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स करें।

25. ढक्कन से ढक कर मिनिट भर के लिए पकने दें।

26. एक बार जब सब्जी पक जाए तो बाउल में निकाल लें।

27. कसूरी मेथी से गार्निंश करें।

28. गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications