Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ऐसे बनाएं प्याज के टेस्टी पकौड़े
शाम की चाय का प्याला हो या फिर मेहमानों के लिए झटपट कोई स्नेक्स तैयार करना हों, ऐसे में 'प्याज के पकौड़े' सबसे पहले नम्बर आते है। प्याज पर लिपटा बेसन, तीखें और चटपटे मसालें व चटनी या फिर सॉस के साथ यह हर किसी के आॅल टाइम फेवरट स्नेक्स है।
साथ ही साथ यह इकलौता ऐसा भारतीय स्नेक्स है, जिसका नाम और स्वाद देश के इलाके के अनुरूप बदल जाता है। जैसे कि तमिल में इन्हें 'वैंग्या पकौड़ा' कहते है तो, कर्नाटक में 'ईरूली भाजी' के नाम से मैन्यु में लिखा जाता है।
डीप फ्राई स्नेक्स की लिस्ट में नम्बर 1 पर आने वाले यह पकौड़े बनाने में भी बहुत आसान है। अगर आप भी आज शाम की चाय का मजा दुगना करने लिए प्याज के पकौड़े बनाने का ट्राय करना चाहती है कि हम आपके लिए लाए है इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, रेसिपी वीडियो और फोटोज। जिनकी मदद से आप बेझिझक, बहुत आराम से घर पर चंद मिनटों में बना सकती है।
प्याज के पकौड़े का रेसिपी वीडियो

Recipe By: काव्य श्री एस
Recipe Type: स्नेक्स
Serves: 15 pieces
-
प्याज(छिले हुए) - 2
बेसन - ¼ बाउल
लाल मिर्च का पाउडर - 1½ टी स्पून
चावल का आटा - 1 टेबिल स्पून
हरा धनिया(कटा हुआ) - ¾ कप
हिंग - ¼ टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
पानी - ½ कप
तेल - 2 टेबिल स्पून + तलने के लिए
-
1. दो प्याज लेकर, ऊपर और नीचे का हिस्सा काट लें।
2. प्याज को छील लें और ऊपरी सख्त हिस्सा कांट लें और साथ ही साथ ध्यान रहें कि प्याज पर किसी तरह का कोई काला धब्बा न लगा रह जाए।
3. अब प्याज को दो टूकड़ों में कांट कर आधा-आधा कर लें।
4. इन्हें पतले और लम्बें टूकड़ों में कांट लें।
5. इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
6. अब इनकी लेयर्स निकाल लें।
7. फिर इसी मिक्सिंग बाउल में बेसन ले लें।
8. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और चावल का आटा डालें।
9. अब हिंग, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डाल लें।
10. इन सभी को अच्छे से मिक्स करें।
11. अब धीरे-धीरे पानी डालकर, एक गाढ़ा घोल बना लें।
12. फिर एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।
13. तेल को लगभग 2 मिनिट तक गर्म करें।
14. अब इसे बैटर में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
15. एक पैन में धीमी आंच पर तलने के लिए तेल गर्म करें।
16. तेल गर्म हुआ है या नहीं यह जांचने के लिए, थोड़ा सा घोल तेल में डालकर देखें।
17. अगर घोल डालने पर, बबल्स बन रहें है तो, तेल पकौड़े तलने के लिए बिलकुल तैयार हो चुका है।
18. अपने हाथों की मदद से, एक एक कर पकौड़े बना कर तेल में डालते जाएं।
19. 2 मिनिट तक मध्यम आंच पर इन्हें तलें।
20. फिर ध्यान से साइड बदलें और दूसरी ओर से पकने दें।
21. इन्हें जब तक तले, जब तक कि यह दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
22. तेल से निकालकर, इन्हें गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. पकौड़ों को कुरकुरा बनाने के लिए चावल का आटा इस्तेमाल किया गया है।
- 2. पानी इतना ही डालें, कि मसाला प्याजा पर चिपक जाएं।
- 3. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें अजवाइन भी डाल सकते है।
- सर्विंग साइज - 4 pieces
- कैलोरीज - 315 cal
- फैट - 10 g
- प्रोटीन - 4 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 10 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं प्याज के पकौड़े
1. दो प्याज लेकर, ऊपर और नीचे का हिस्सा काट लें।

2. प्याज को छील लें और ऊपरी सख्त हिस्सा कांट लें और साथ ही साथ ध्यान रहें कि प्याज पर किसी तरह का कोई काला धब्बा न लगा रह जाए।

3. अब प्याज को दो टूकड़ों में कांट कर आधा-आधा कर लें।

4. इन्हें पतले और लम्बें टूकड़ों में कांट लें।

5. इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।

6. अब इनकी लेयर्स निकाल लें।

7. फिर इसी मिक्सिंग बाउल में बेसन ले लें।

8. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और चावल का आटा डालें।

9. अब हिंग, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डाल लें।

10. इन सभी को अच्छे से मिक्स करें।

11. अब धीरे-धीरे पानी डालकर, एक गाढ़ा घोल बना लें।

12. फिर एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।

13. तेल को लगभग 2 मिनिट तक गर्म करें।

14. अब इसे बैटर में डालकर अच्छे से मिक्स करें।

15. एक पैन में धीमी आंच पर तलने के लिए तेल गर्म करें।

16. तेल गर्म हुआ है या नहीं यह जांचने के लिए, थोड़ा सा घोल तेल में डालकर देखें।

17. अगर घोल डालने पर, बबल्स बन रहें है तो, तेल पकौड़े तलने के लिए बिलकुल तैयार हो चुका है।

18. अपने हाथों की मदद से, एक एक कर पकौड़े बना कर तेल में डालते जाएं।

19. 2 मिनिट तक मध्यम आंच पर इन्हें तलें।

20. फिर ध्यान से साइड बदलें और दूसरी ओर से पकने दें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications