Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
खट्टे आम की चिकन करी रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
आम का सीजन बड़े जोरो से शुरु हो चुका है। खट्टे आम की जहां चटनी बनती है वहीं पर खट्टा आम सब्जी में भी डाला जाता है। खट्टे आम को अगर चिकन ग्रेवी में प्रयोग किया जाए तो स्वाद ही आ जाता है। आम चाहे कच्चा हो या फिर पक्का , दोनों ही तरह से स्वाद देता है। आज जो हम आपको चिकन करी बनाना सिखाएंगे वह काफी टेस्टी है और उसकी ग्रेवी आम तथा अन्य मसालों से मिल कर बनी हुई है। यह खट्टी मैंगो चिकन करी काफी जाकेदार और चटपटी है। इसे बनाने की विधि यहां दी गई है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
बोनलेस चिकन - 1 किलो मध्यम आकार में कटा हुआ
मैरीनेड सामग्री-
- नींबू रस- 2 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- कच्चा आम- 1
- लहसुन- 5-6
- हरी मिर्च- 2
- नमक- स्वादअनुसार
MUST SEE: कच्चे आम की मीठी चटनी
करी बनाने की सामग्री-
- प्याज- 3
- लहसुन- 4 कलियां
- कच्चा आम- 1
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चमच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- चीनी- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 4 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
मैरीनेट करने की विधि-
- सबसे पहले आम के पीस, हरी मिर्च और लहसुन को अच्छी तरह से मिक्सी में पीस कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसमें हल्का पानी भी मिलाएं।
- अब चिकन को इस पेस्ट, नींबू के रस, दही और नमक से मैरीनेट करें और 30 मिनट तक रख दें।
करी बनाने की विधि-
- आम के पीस, लहसुन, हरी मिर्च को एक साथ मिक्स कर के थोड़ा सा पानी मिला कर गाढा पेस्ट बनाइये और किनारे रख दीजिये।
- अब प्याज को पीस लें और किनारे रख दें।
- 30 मिनट के बाद चिकन के पीस को गरम तेल में तल लें, आंच को मध्यम रखें।
- जब चिकन गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे निकाल कर रखें।
- अब एक कढाई में दो चम्मच तेल डालें और गरम करें।
- उसमें जीरा डाल कर दो मिनट चलाएं।
- फिर इसमें प्याज पेस्ट डाल कर 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब इसमें चिकन के फ्राई किये गए पीस और नमक डालें।
- फिर इसमें थोड़ा पानी डाल कर मिक्स करें।
- 20 मिनट तक पकाएं और जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब आंच बंद कर दें।
- चिकन करी को कटी हरी धनिया से छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Tangy Mango Chicken Curry Recipe
Story first published: Friday, April 25, 2014, 12:36 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











