Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कश्मीरी रोगन जोश
Non Veg
oi-Staff
कश्मीरी व्यंजन अगर आप एक बार खा लें तो उसका स्वाद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। कश्मीरी खाने में साबुत मसालों तथा दही का अत्यधिक प्रयोग होता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों से बनने वाला कश्मीरी रोगन जोश बनाना सिखाएंगे।
कश्मीरी रोगन जोन की यह रेसिपी हम सीधे कश्मीरी किचन से लेकर आए हैं। हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि यह रेसिपी कैसे बनाई जाती है।
आप भी इसे कभी घर पर ट्राई कीजिये और जब किसी दिन महमान आएं या परिवार वाले इकठ्ठा हों, तो उनके लिये इसको बना डालें और तरीफें बटोरें। आइये पढ़ें इसकी रेसिपी -

कितने- 6 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा 30 मिनट
सामग्री-
- 5 बड़े चम्मच वनस्पति तेल
- 7 काली मिर्च, साबुत
- 3 बड़ी इलायची
- 5 हरी इलायची
- 4 लौंग
- 1 दालचीनी छड़ी
- 1 टुकड़ा जावित्री
- 1 प्याज, बारीक कटा
- 1 किलो मटन, हड्डी सहित
- 6 लहसुन
- 1 पीस, ताजी अदरक
- पानी-जरुरत अनुसार
- 2 चम्मच पिसी धनिया
- 2 चम्मच पिसा जीरा
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 2 चम्मच पिसी सौंफ
- 1 1/2 गरम मसाला
- 2 टमाटर, पिसे हुए
- 3 चम्मच प्लने दही
- नमक
- उबला पानी-जरुरत अनुसार
विधि -
- एक बड़े पैन में तेल गरम करें। फिर उसमें काली मिर्च, इलायची, लौंग, दालचीनी और जावित्री डाल कर 2 मिनट तक चलाएं।
- फिर इसमें कटी प्याज डाल कर 10 मिनट तक चलाएं या फिर जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन ना हो जाए।
- फिर इसमें मटन के पीस डाल कर 5 मिनट तक फ्राई करें। इन पीस को गोल्डन ब्राउन होने दें।
- एक फूड प्रोसेसर में लहसुन और अदरक को 1 चम्मच पानी के साथ पीस कर महीन पेस्ट बनाएं।
- फिर इस पेस्ट को मटन के साथ मिक्स कर दें और आंच को एक दम धीमी कर के 5 मिनट तक पकाएं।
- इसे बीच बीच में चलाना ना भूलें।
- फिर इसमें पिसा धनिया, जीरा, लाल मिर्च पावडर, सौंफ, गरम मसाला, टमाटर, दही और नमक मिलाएं।
- पैन को कवर कर दें और 10-12 मिनट तक धीमी तक पकने के लिये छोड दें।
- जब ग्रेवी सूख जाए तब इसमें 2-3 खौलता हुआ पानी मिलाएं और 8 मिनट तक पकाएं।
- जब यह सूख जाए तब इसमें पानी की छींटे मारें। जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब इसमें जरुरत अनुसार खौलता हुआ पानी मिलाएं। इतना पानी मिलाएं कि मटन पानी से ढंक जाए।
- फिर इसे 10 मिनट तक पका कर आंच बंद कर दें।
- फिर इसमें कटी हरी धनिया छिड़के और सर्व करें।
Comments
Read more about: kashmiri recipe indian vegetarian recipes curry recipes करी रेसिपी वेज रेसिपी कश्मीरी खाना
English summary
Kashmiri Rogan Josh
Story first published: Friday, July 15, 2016, 16:53 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











