Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सर्दियों का मजा लेना है तो घर पर बनाएं ये टेस्टी सूप रेसिपीज़
सर्दियों का मौसम आ चुका है। इस दौरान अपने खान पान पर अधिक ध्यान देने की जरुरत होती है इसलिये आज हम आपको सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सर्दियों में शाम को अगर आप एक कटोरा भर सूप पीते हैं, तो शरीर में गर्माहट आती है और सूप का पौष्टिक तत्व भी प्राप्त होता है।
अगर आप केवल टमाटर का सूप ही बनाना जानती हैं तो चिंता ना करें क्योंकि आज हम आको 6 प्रकार के टेस्टी सूप बनाने की विधि बताएंगे। जिसमें से खास अदरक का सूप, गाजर, चिकन और टमैटो सूप शामिल है।
इन पौष्टिक सूप को आप ना केवल सर्दी दूर के लिये ही पी सकते हैं बल्कि शरीर की कमजोरी दूर करने के लिये भी पी सकते हैं। इन सूपों को बनाना बहुत ही आसान है और ये आम सी सामग्रियों के साथ तैयार किये जा सकते हैं। तो सर्दियों में अगर आपको गरमा गरम सूप का आनंद लेना हो तो, हमारे बताए गए सूप एक बार जरुर ट्राई करें।

टमैटो सूप
वैसे तो टमैटो सूप काफी आम सा सूप हो चुका है और इसको बनाने की आसान सी विधी भी आपको पता ही होगी। पर अगर आप इसको और भी पौष्टिक और टेस्टी बनाना चाहती हैं तो इसमें तरह तरह कि सब्जियों का प्रयोग कर के इसे अलग तरह से बना सकती हैं। सच मानिए यह सूप आपके बच्चों को बहुत अच्छा लगेगा।

स्वीट कार्न सूप
स्वीट कार्न सूप बहुत ही टेस्टी और आसानी से बनने वाला सूप है। यह हर किसी दृारा पसंद किया जाता है और यह क्रीमी तथा स्वास्थ्य वर्धक भी होता है। यदि आपको भी खाने से पहले सूप पीने का शौक हो तो तुरंत ही बना डालिये ये स्वीट कार्न सूप।

जिंजर सूप
सर्दियों के दिनों में घर पर काफी लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे मे अगर आप उनके लिये जिंजर सूप बनाएंगी तो उन्हें हर बीमारी से लड़ने की शक्ती मिल जाएगी।

चिकन मंचाऊ सूप
यह बहुत ही आम सा चाइनीज़ सूप है। इसमें मेन चीज़ चिकन और सब्जियां होती हैं। जिस दिन आपके मुंह का स्वाद बेस्वाद लग रहा हो, उसी दिन चिकन मंचाऊ सूप बना डालें।

कैरेट सूप
अगर आपके घर के आस पास गाजर मिलनी शुरु हो गई है तो गाजर का सूप बनाइये। इस सूप को हफ्ते में दो बार बना कर बच्चों को जरुर दें, इससे शरीर में गर्माहट आएगी और आंखों की रौशनी भी तेज होगी।



Click it and Unblock the Notifications











