Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
बडी ही टेस्टी है ये फिश कटलेट
अगर आपने फिश कटलेट कभी खाया नहीं है तो आपने समझिये जरुर कुछ बहुत स्पेशल मिस किया है। अगर आप को मछली खाना पसंद है तो इस फिश कटलेट को जरुर बनाएं। आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
इसकी रेसिपी काफी आसन है और इसे पकने में ज्यादा समय नहीं लगता क्योंकि मछली आराम से पक जाती है। इस टेस्टी फिश कटलेट को जरुर बनाएं और हमें इसके बारे में बताएं भी कि आपको और आपके परिवार वालों को यह रेसिपी पसंद आई या नहीं।
चटकदार लाहौरी फिश फ्राई
कितनेः 5 लोगों के लिये
पकाने में समयः 30 मिनट

सामग्रीः
मछली के लियेः
1 छोटा पीस अदरक
2 हरी मिर्च
3 लहसुन की कलियां
3-4 मछली के फिलेट्स
बेस के लिये
100 ग्राम ब्रेड क्रंब
1 अंडे
2 लहसुन की कलियां
1 छोटा पीस अदरक
1 मिर्च
थोडी सी पुदीने की पत्ती
नमकः स्वादअनुसार
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
1 चम्मच सौंफ
4-5 काली मिर्च के दाने
1 ब्रेड स्लाइस
1 चम्मच तेल
पानी, थोडा सा
1/2 नींबू का रस
1 उबला आलू
2 चम्मच आटा, कोट करने के लिये
तेलः तलने के लिये
पुदीने की पत्ती गार्निशिंग के लिये
मछली के लियेः
एक पैन में फिश के पीस को स्टीम दे कर पका लें। स्टीम के लिये जो पानी प्रयोग करें, उसमें अदरक, हरी मिर्च, लहसुन डाल कर पैन को ढंक दें।
बेस बनाने के कि विधि:
एक मिक्सर में, ब्रेड क्रंब, अंडे, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, पुदीना पत्ती, नमक, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, ब्रेड स्लाइस, रिफाइंड तेल और आधे नींबू का रस मिलाएं।
इसमें थोडा सा पानी मिक्स करें और पेस्ट बनाएं।
अब अलग से स्टीम की मछली और बाकी की सभी अन्य सामग्रियों को भी ग्राइंडर में डालें और पीस लें।
इसे एक कटोरे में पलट लें और इसमें एक उबला आलू मिलाएं।
फिर इससे कटलेट तैयार करें और आटे से कोट करें।
इसे फ्रिज में 10 मिनट के लिये रख दें।
अब पैन में थोडा सा रिफाइंड तेल डाल कर गरम करें और कटलेट को दोनों और तल लें।
आखिर में इन कटलेट़स को पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











