Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
जायकेदार अमृतसरी फिश फ्राई रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
अमृतसर, भारत के पंजाब राज्य का एक बड़ा ही मशहूर शहद है। अगर यहां के व्यंजनों की बात की जाए तो यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। यहां का बना चिकन, मक्के की रोटी, सरसों का साग और लस्सी बहुत प्रसिद्ध है।
Paytm कूपन! अब पाएं 100% कैशबैक... फैशन, मोबाइल फोन और मूवीज़ पर
खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए पंजाब स्वर्ग माना जाता है। अगर आपने यहां की फिश फ्राई नहीं खाई तो समझो आपने एक बड़ी ही जरुरी चीज़ खो दी।
इसलिये आज हम आपको घर पर ही अमृतसरी फिश फ्राई रेसिपी सिखाएंगे। यह विधि कई साल पुरानी है तथा यह व्यंजन अमृतसर के मांसाहारी व्यंजनों की पहचान है। तो फिर देर किस बात की आइये देखते हैं अमृतसरी फिश फ्राई बनाने का तरीका -

तैयारी का समय: 16-20 मिनट
पकने में समय: 11-15 मिनट
कितने : 4 सदस्यों के लिये
अमृतसरी मछली पकाने की विधि के लिए सामग्री
- बड़ी मछली - 600 ग्राम (लंबी कटी हुई)
- आटा - 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
- नमक - स्वाद अनुसार
- अजवाइन - 1 चम्मच
- अदरक का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
- लहसुन पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
- नीबू का रस - 1 चम्मच
- तेल - तलने के लिये
- अंडा - 1
- चाट मसाला - 1 चम्मच
विधि -
- एक बडे़ बर्तन में मछली के साफ, धुले और कटे पीस डालें।
- उसके साथ लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवाइन, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस और बेसन मिक्स करें। और किनारे रख दें।
- फिर कढ़ाई में पर्याप्त तेल गरम करें।
- मछली वाले मिश्रण में एक अंडा तोड़ कर डालें और मछली को अच्छी तरह से लपेटें।
- अब गर्म तेल में एक एक पीस डालें और डीप फ्राई करें।
- फिर इन्हें किचन पेपर पर निकालें और फिर प्लेट में रख कर ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Amritsari Fried Fish Recipe
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











