Latest Updates
-
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
Navratri Special Kuttu Ki Pakori Recipe In Hindi: चैत्र नवरात्रि 2026 की 19 मार्च 2026 से शुरुआत हो गई है और हर घर में भल्कि की शक्ति की उपासना शुरू हो गई है। नवरात्रि को 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और शाम को फलाहार लेकर व्रत खोलते हैं। नौ दिनों के उपवास में अक्सर साबूदाना और कुट्टू का ही बोलबाला रहता है। अगर आप भी पहले दिन सादे खाने के बजाय कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने के शौकीन हैं, तो कुट्टू की पकौड़ी से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता। ये बनाने में आसान है और खाने में भी मजेदार।
कुट्टू का आटा न केवल पौष्टिक होता है, बल्कि यह आपको दिनभर ऊर्जावान भी रखता है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी पकौड़ियां नरम पड़ जाती हैं या बहुत ज्यादा तेल सोखती हैं, लेकिन हमारी इस 10 मिनट वाली झटपट रेसिपी से आपकी पकौड़ियां बिल्कुल हलवाई जैसी क्रिस्पी और टेस्टी बनेंगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि।

कुट्टू की पकौड़ी के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients List)
पकौड़ी तैयार करने के लिए आपको इन साधारण सामग्रियों की जरूरत होगी:
कुट्टू का आटा: 1 कप (छना हुआ)
उबले या कच्चे आलू: 3-4 बड़े (पतले गोल टुकड़ों या क्यूब्स में कटे हुए)
सेंधा नमक (व्रत वाला नमक): स्वादानुसार
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया: आधा कप (बारीक कटा हुआ)
काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
मूंगफली का तेल या देसी घी: तलने के लिए
पानी: आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
कुट्टू की पकौड़ी बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
स्टेप 1: आलू तैयार करें
सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और उन्हें पतले-पतले गोल स्लाइस में काट लें। अगर आप कच्चे आलू इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें काटने के बाद पानी में रखें ताकि वे काले न पड़ें। तलने से पहले उन्हें सुखा लें।
स्टेप 2: कुट्टू का घोल बनाएं
एक बड़े बाउल में कुट्टू का आटा लें। इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल (Batter) तैयार करें। ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला न हो, वरना पकौड़ियां कुरकुरी नहीं बनेंगी।
स्टेप 3: आलू और आटे का मेल
अब कटे हुए आलू के टुकड़ों को कुट्टू के घोल में डालें और अच्छी तरह से लपेटें (Coat करें) ताकि आटे की एक समान परत आलू पर चढ़ जाए।
स्टेप 4: पकौड़ियां तलें
एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो गैस की आंच मध्यम (Medium) कर दें। अब एक-एक करके आलू के टुकड़ों को तेल में डालें।
स्टेप 5: क्रिस्पी होने तक पकाएं
पकौड़ियों को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा (Golden Brown) होने तक तलें। मध्यम आंच पर तलने से पकौड़ियां अंदर तक पकेंगी और बाहर से एकदम कुरकुरी रहेंगी।
एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाने के लिए 'प्रो-टिप्स'
पानी का संतुलन: घोल बनाने के तुरंत बाद पकौड़ियां तलें। कुट्टू का आटा रखे रहने पर पानी छोड़ता है और घोल पतला हो जाता है।
चावल का आटा (विकल्प): अगर आप व्रत में समा के चावल खाते हैं, तो 2 चम्मच समा के चावल का आटा मिलाने से पकौड़ियां एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनती हैं।
कच्चे बनाम उबले आलू: कच्चे आलू की पकौड़ियां ज्यादा कुरकुरी बनती हैं, जबकि उबले आलू की पकौड़ियां थोड़ी नरम और सोंधी होती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











