Latest Updates
-
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार
अष्टमी-नवमी पर कन्याओं के लिए 15 मिनट में तैयार करें भोग की थाली, नोट करें परफेक्ट हलवा-चना रेसिपी
Halwa-Chana Kanya Pujan Prasad Recipe 2026: 19 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि का समापन करीब है और हर भक्त के मन में बस एक ही सवाल है इस बार कन्या पूजन का प्रसाद भंडारे जैसा स्वादिष्ट कैसे बनेगा? साल 2026 में महाष्टमी 26 मार्च और महानवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। इन दो दिनों में माता रानी के नन्हे स्वरूपों कन्याओं को खुश करने और भोग लगाने के लिए के लिए हलवा, पूरी और काले चने का भोग सबसे खास होता है। अगर कन्या पूजन छुट्टी वाले दिन हो तो सारे काम तसल्ली से होते हैं लेकिन वर्किंग डे वाले दिन तो बस भागदौड़ ही रहती है।
सुबह की आपाधापी में जब समय कम हो और श्रद्धा भरपूर, तो हमारी यह 15 मिनट वाली आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। हम आपको बताएंगे वो सीक्रेट तरीका जिससे सूजी का हलवा रुई जैसा नरम रहेगा और काले चने मसालों में पूरी तरह लिपटे हुए बनेंगे। तो चलिए, रसोई में चलते हैं और नवरात्रि पर कन्या पूजन के लिए माता रानी का प्रिय प्रसाद तैयार करते हैं।

दानेदार हलवा बनाने के लिए सामग्री की लिस्ट (Ingredients List)
सूजी (रवा): 1 कप (बारीक या मोटी)
देसी घी: 1/2 कप + 1 चम्मच (चमक के लिए)
चीनी: 1 कप (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा)
पानी: 3 कप (परफेक्ट टेक्सचर के लिए)
इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
कटे हुए मेवे: बादाम, काजू, किशमिश (इच्छानुसार)
सूजी का हलवा बनाने की आसान विधि
एक कढ़ाई में घी गरम करें और सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा (Golden Brown) होने तक भूनें।
दूसरी तरफ, 3 कप पानी में चीनी और इलायची डालकर एक उबाल आने तक गरम करें (चाशनी नहीं बनानी, बस चीनी घुल जाए)।
जब सूजी से खुशबू आने लगे, तो गरम पानी वाला मिश्रण धीरे-धीरे सूजी में डालें। सावधान रहें, छींटे उड़ सकते हैं!
इसे लगातार चलाएं जब तक पानी सूख न जाए और हलवा कढ़ाई न छोड़ने लगे। अंत में ड्राई फ्रूट्स और एक चम्मच घी ऊपर से डालें।
चटपटे काले चने के लिए सामग्री
काले चने: 2 कप (रात भर भीगे और उबले हुए)
अदरक-मिर्च पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
जीरा: 1 छोटा चम्मच
मसाले: हल्दी (1/4 चम्मच), धनिया पाउडर (1 चम्मच), अमचूर (1/2 चम्मच), लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर।
सेंधा नमक: स्वादानुसार
हरा धनिया: सजाने के लिए
काले चने बनाने की आसान विधि
सबसे पहले उबले हुए चनों का थोड़ा सा पानी बचाकर रखें।
एक छोटी कटोरी में सभी सूखे मसालों (हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर) को 2 चम्मच पानी में घोलकर पेस्ट बना लें। (यह ट्रिक मसालों को जलने से बचाती है)।
कढ़ाई में तेल/घी गरम करें, जीरा और अदरक-मिर्च का तड़का लगाएं।
अब मसालों का पेस्ट डालें और जब तेल अलग होने लगे, तो उबले हुए चने डाल दें। 2-3 मिनट तेज आंच पर पकाएं ताकि मसाला चनों पर अच्छे से चिपक जाए। अब ऊपर से हरा धनिया डालें और तैयार हैं आपके काले चने।
कन्या पूजन का प्रसान बनाने के लिए जरूरी टिप्स
टिप 1: हलवे के लिए हमेशा 1:3 का अनुपात (1 कप सूजी पर 3 कप पानी) रखें, इससे हलवा ठंडा होने के बाद भी सख्त नहीं होगा।
टिप 2: चने बनाते समय थोड़ा सा अमचूर पाउडर जरूर डालें, इससे खट्टा-चटपटा स्वाद बिल्कुल भंडारे जैसा आता है।
टिप 3: अष्टमी-नवमी का प्रसाद हमेशा देसी घी में बनाने की कोशिश करें, इससे खुशबू और शुद्धता दोनों बनी रहती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











