Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लो कैलोरी : मेथी ओट्स रोटी रेसिपी

वजन कम करने वाले लोगों के लिए ये रेसिपी बहुत बढिया रेसिपी है। अगर आप तेल और घी से भरे परांठे नहीं खा सकते हैं तो ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। मेथी ओट्स रोटी में प्रचुर मात्रा में फाइबर और ज़ीरो कैलोरी होती है। इन रोटियों को आप नाश्ते या लंच में खा सकते हैं। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करेगा और बीच-बीच में आपको भूख भी नहीं लगेगी।
इस रोटियों की सबसे खास बात ये है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और इसमें प्रयोग होने वाली चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं। मेथी ओट्स की इस रेसिपी से आप बड़े ही आसान तरीके से हैल्दी खाना खाकर वजन कम कर सकते हैं। ये आपकी फिटनेस ब्रेकफास्ट रेसिपी हो सकती है।
इस वीडियो में रोटी बनाने की रेसिपी देखें और साथ ही स्टेप बाय स्टेप प्रोसीज़र के बारे में पढ़ें और तस्वीरें भी देखें।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेनकोर्स
Serves: 2
-
गेहूं का आटा : 1 कप
ओट्स : ¼ कप
मेथी ½ कप
अजवायन : 1 टेबलस्पून
सफेद तिल : 1 टेबलस्पून
तेल : 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च : 1 टेबलस्पून ( कटी हुई )
नमक : 1 टेबलस्पून
-
1. एक बड़ा कटोरा लें आर उसमें गेहूं का आटा डालें।
2. इसमें ओट्स, कटी हुई मेथी की पत्तियां और हरी मिर्च डालें।
3. अब इसमें अजवायन, सफेद तिल और एक चुटकी नमक डालें।
4. थोड़ा पानी डालें और इसका मुलायम आटा तैयार कर लें।
5. आधे घंटे के लिए इसे ढक कर रख दें।
6. अब इस आटे की छोटी गोलियां बनाएं और गेहूं के आटे में लपेटें।
7. चकले पर इसे रखकर पतली गोल रोटी के आकार में बेल लें।
8. गर्म तवे पर इसे रख दें।
9. ब्रश से इस पर तेल लगाएं और पलट कर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।
10. लो फैट दही के साथ गरमागरम रोटी सर्व करें।
- 1.चूंकि, ये लो कैलोरी रेसिपी है इसलिए इसमें तेल का प्रयोग बहुत ज्यादा ना करें।
- सर्विंग साइज़ - 2 रोटी
- कैलोरी - 165 कैलोरी
- फैट - 2.3 ग्राम
- प्रोटीन - 6.9 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 29.8 ग्राम
- फाइबर - 4.9 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं
1. एक बड़ा कटोरा लें आर उसमें गेहूं का आटा डालें।

2. इसमें ओट्स, कटी हुई मेथी की पत्तियां और हरी मिर्च डालें।



3. अब इसमें अजवायन, सफेद तिल और एक चुटकी नमक डालें।



4. थोड़ा पानी डालें और इसका मुलायम आटा तैयार कर लें।


5. आधे घंटे के लिए इसे ढक कर रख दें।


6. अब इस आटे की छोटी गोलियां बनाएं और गेहूं के आटे में लपेटें।



7. चकले पर इसे रखकर पतली गोल रोटी के आकार में बेल लें।


8. गर्म तवे पर इसे रख दें।

9. ब्रश से इस पर तेल लगाएं और पलट कर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें।


10. लो फैट दही के साथ गरमागरम रोटी सर्व करें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










