Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर प्रसाद के लिए बनाएं मीठी बूंदी, यह रही रेसिपी
बजरंगबली के भक्तों के लिए हनुमान जयंती एक बेहद की विशेष पर्व है, जिसे चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हनुमान जी को उनके बल व भक्ति के लिए जाना जाता है। हिंदू धर्म के अनुयायी हनुमान जी के लिए विशेष श्रद्धा व आस्था रखते हैं। उनके लिए वे पूजनीय है। बजरंगबली भगवान राम के भक्त और सेवक थे।
हनुमान जयंती का पर्व हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म किश्किंधा नगरी के राजा केसरी और अंजनी के घर में हुआ था। उनकी कई कथाएं बेहद ही प्रचलित हैं। इस दिन हनुमान भक्त ना केवल उनका पूजन और वंदन करते हैं, बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और हनुमान जी को तरह-तरह का भोग भी लगाते हैं। इस दिन हनुमान जी को भोग स्वरूप मीठी बूंदी अवश्य चढ़ाई जाती है। यह उन्हें विशेष प्रिय है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हनुमान जी के भोग के लिए मीठी बूंदी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

मीठी बूंदी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1 कप बेसन
• आधा कप पानी
• 1 चम्मच तेल/घी
• एक चुटकी नमक
• ऑरेंज फूड कलर
• सजाने के लिए मेवे
• तलने के लिए तेल
चीनी सिरप के लिए
• 1 कप चीनी
• आधा कप पानी
• आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• 2-3 धागे केसर
मीठी बूंदी कैसे बनाएं-
• मीठी बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छलनी से छान
लीजिए।
• अब इसमें तेल और नमक मिला दीजिए।
• इसमें धीरे-धीरे आधा कप पानी डालें और व्हिस्क का उपयोग करके
धीरे-धीरे मिलाएं। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ ना हो।
• अब बैटर को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें और फिर एक बार फिर से बैटर
को फेंटें।
• जब तक बैटर रेस्ट कर रहा है, तब तक चाशनी तैयार करेंगे।
• चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी और चीनी डालें। इसमें उबाल आने
दें।
• चाशनी को करीबन दो-तीन मिनट तक पकाएं। यह बहुत अधिक थिक नहीं होना
चाहिए।
• अगर आप रंगीन बूंदी बनाना चाहते हैं तो अलग कटोरे में आधा कलछी घोल
लें। अब इस घोल में फूड कलर की 2-3 बूंदें मिलाएं।
• अब एक पैन में पर्याप्त मात्रा में तेल या घी गर्म करें।
• बूंदी बनाने के लिए एक करछुल घोल को धीरे-धीरे स्कीमर या कद्दूकस पर
डालें।
• स्किमर को तेल से बहुत दूर या बहुत करीब न रखें। यह तेल से 3-4 इंच
ऊपर होना चाहिए।
• जब बूंदी तैरने लगे तो इसे बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि यह अच्छी
तरह पक जाए। करीबन एक मिनट के बाद एक स्लेटेड चम्मच का उपयोग करके
बूंदी को तेल से निकालें और छानकर एक तरफ रख दें।
• अब दोबारा बूंदी बनाने से पहले एक बार स्कीमर को फिर से साफ कर
लें।
• गर्म चाशनी में तली हुई बूंदी डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे 4-5
घंटे तक चाशनी में पड़ा रहने दें।
• बूंदी को एक कोलंडर में रखकर अतिरिक्त चाशनी निकाल लें।
• बूंदी को कटे हुए पिस्ते या बादाम से सजाइए और इससे हनुमानजी को भोग
लगाएं।
हनुमान जयंती पर क्या बनाएं?
हनुमान जयंती का पर्व हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और इस दिन कई तरह की चीजें बनाई जाती है। आप इस खास दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा, गुड़ और चना, चूरमा, केले, लड्डू, बूंदी, इमरती और पंच मेवे जैसी चीजें भोगस्वरूप चढ़ा सकते हैं। हालांकि, इस दिन केसरी भात और मीठी बूंदी अवश्य बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के भोग से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं।
हनुमान जयंती के लिए कौन सा रंग पहनना चाहिए?
भगवान हनुमान का लाल रंग के साथ विशेष संबंध माना गया है। इसलिए इस खास दिन आप लाल पहन सकते हैं। लाल रंग शक्ति, ऊर्जा और भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











