Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Khatte Meethe Aloo Recipe For Navratri: नवरात्रि व्रत में झटपट बनाएं खट्टे मीठे आलू, यह है रेसिपी
नवरात्रि के पावन दिनों में भक्तगण पूरी श्रद्धा से देवी मां की भक्ति करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूरे मन से व्रत रखते हैं। नवरात्रि के दिनों में व्रत रखते हुए वे खानपान से जुड़े नियमों का ध्यान रखते हैं। मां की भक्ति करते हुए जब व्रत रखते हैं तो केवल कुछ चीजों को खाने की अनुमति होती है।
नवरात्रि व्रत में आलू मुख्य रूप से खाया जाता है। व्रत के दौरान आलू से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। जब आप व्रत रख रहे हैं तो जरूरी नहीं है कि आपको अपने स्वाद के साथ समझौता करना पड़े। अगर आप चाहें तो नवरात्रि व्रत के दौरान खट्टे-मीठे आलू बनाकर खा सकते हैं। इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है और इसे बेहद ही कम समय में बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नवरात्रि व्रत में बनने वाले खट्टे-मीठे आलू की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

व्रतवाले खट्टे मीठे आलू की सामग्री-
• 1/2 किलो आलू (उबले और छिले हुए), कटे हुए
• 1/4 कप घी
• 1 चम्मच जीरा
• 2 चम्मच सेंधा नमक
• 1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
• 2 बड़े चम्मच चीनी
• 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
व्रतवाले खट्टे मीठे आलू कैसे बनायें
• व्रत वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें।
• जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें।
• जीरा चटकने के लिए इसमें आलू डालें और लगातार चलाते हुए भूनें।
• अब जब आलू हल्के भूरे हो जाएं तो इसमें सेंधा नमक, मिर्च पाउडर और
चीनी डालें और अच्छे से मिक्स होने तक चलाते हुए भूनते रहें।
• अब गैस बंद कर दें और पैन को आंच से उतारें।
• अब इसमें नींबू का रस डालें और सर्व करें।
• अगर आप व्रत में इमली खाते हैं तो उसका पेस्ट भी आलू में मिक्स कर
सकते हैं। इससे आपको बेहद ही चटपटा टेस्ट मिलेगा।
क्या उपवास में आलू खा सकते हैं?
अगर आप नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो उस दौरान आलू खाया जा सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है। चूंकि, आलू में कार्ब्स कंटेंट अधिक होता है, इसलिए जब आप आलू खाते हैं तो यह आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखता है।
व्रत में आलू की खाने की अनुमति क्यों है?
व्रत में आलू खाना इसलिए भी सही माना जाता है क्योंकि यह एक सात्विक भोजन है। सात्विक भोजन हल्के होते हैं और इन्हें पचाना भी काफी आसान होता है। नवरात्रि व्रत में आलू के अलावा आप कुट्टू, सिंघाड़ा या सामक का सेवन भी किया जा सकता है। वहीं, इस दौरान आपको प्याज और लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
व्रत में क्या क्या चीजें खाई जा सकती हैं?
व्रत में व्यक्ति को एकदम सादा आहार लेना चाहिए। व्रत के दौरान आप फलों व कुछ सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी या खीर, सामक के चावल की खीर, कुट्टू के आटे की रोटियां, लौकी की बनी कोई सादा मिठाई आदि भी बनाई जा सकती है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











