Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kadai Paneer Recipe: घर आए मेहमानों के लिए बनाएं कढ़ाई पनीर, वो भी पूछ बैठेंगे रेस्टोरेंट से मंगवाया?
Kadai Paneer Recipe: अगर आप पनीर के शौकीन हैं और चाहते हैं कि घर पर भी वैसा ही स्वाद मिले जैसा रेस्टोरेंट में मिलता है, तो यह कढ़ाई पनीर रेसिपी जरूर ट्राई करें। वहीं घर आए मेहमानों से अपने खाने की तारीफ सुनना चाहते हैं तो एक बार उन्हें कढ़ाई पनीर जरूर परोसें। यह डिश न सिर्फ स्वाद में रेस्टोरेंट जैसी होती है, बल्कि इसकी खुशबू और लुक भी इतना लाजवाब होता है कि हर कोई पूछ बैठेगा ये बाहर से मंगवाया है क्या?
सबसे अच्छी बात ये है कि ये बनाने में बहुत ही आसान है। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जानिए कैसे बनाएं परफेक्ट ग्रेवी, स्पाइसी कढ़ाई पनीर वो भी घर पर।

कढ़ाई पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
शिमला मिर्च - 1 (बड़ी कटी हुई)
टमाटर - 3 (प्यूरी बना लें)
प्याज - 2 (बारीक कटे)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
जीरा - 1/2 टीस्पून
गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
कसूरी मेथी - 1 टीस्पून (हथेली पर मसलकर)
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 2-3 टेबलस्पून
कढ़ाई मसाला (optional) - 1 टीस्पून

कढ़ाई पनीर बनाने की विधि
1. पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें और अलग रख लें।
2. कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें और फिर प्याज भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।
3. अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह से भून लें ताकि कच्ची खुशबू न रहे।
4. अब टमाटर की प्यूरी डालें और उसमें सभी सूखे मसाले (धनिया पाउडर, मिर्च, गरम मसाला, नमक) मिलाएं।
5. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ दे, फिर उसमें शिमला मिर्च और तले हुए पनीर के टुकड़े डालें।
6. अब उसमें थोड़ा पानी मिलाएं ताकि ग्रेवी तैयार हो जाए। ऊपर से कसूरी मेथी और कढ़ाई मसाला डालें।
7. सब्जी को 5-7 मिनट पकाएं ताकि मसाले अच्छे से मिल जाएं और शिमला मिर्च हल्की क्रंची बनी रहे।
8. बन गई आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर की लजीज सब्जी जिसे खाने वाले स्वाद भूल नहीं पाएंगे।
घर आए मेहमानों को ऐसे परोसे कढ़ाई पनीर
गर्मागर्म कढ़ाई पनीर को ऊपर से धनिया पत्ता और थोड़े से क्रीम से सजाएं और इसे नान, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











