Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Dahi Kabab Recipe : होली पर समोसे या गोलगप्पे नहीं, ट्राई करें दही कबाब की यह आसान और टेस्टी रेसिपी
Dahi Kabab Recipe : होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हम कई तरह के अलग-अलग स्नैक्स बनाते हैं। गुजिया से लेकर गोलगप्पे तक, होली के त्योहार को और भी खास बनाते हैं। हालांकि, इस तरह के स्नैक्स खाने में तो टेस्टी होते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं इनका अधिक सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। तो ऐसे में आपको ऐसी रेसिपीज को ट्राई करना चाहिए, जिसका टेस्ट भी अच्छा हो और वह बहुत अधिक हैवी भी ना हो।
ऐसे में आप दही कबाब बना सकते हैं। दही और कुछ मसालों की मदद से बनने वाले यह कबाब बाहर से एकदम क्रिस्पी होते हैं और अंदर से उतने ही सॉफ्ट। यह आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होते हैं। इसे बनाने में आपको थोड़ी मेहनत तो जरूर करनी पड़ सकती है, लेकिन यकीन मानिए कि पार्टी में आने वाला हर मेहमान आपकी तारीफ करता नहीं थकेगा।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको होली पार्टी के लिए दही कबाब बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-
दही कबाब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
• 1.5 कप दही
• 4-5 बड़े चम्मच बेसन
• 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ प्याज
• आधा छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
• आधा छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
• 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
• आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• आधा चम्मच गरम मसाला
• एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
• आवश्यकतानुसार नमक
• 2 बड़े चम्मच तेल
होली पर दही कबाब कैसे बनाएं-
• दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले हंग कर्ड तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल पर स्ट्रेनर रखें और फिर उस स्ट्रेनर या छलनी पर मलमल या सूती रुमाल बिछाएं।
• अब आप इस पर ताजी ठंडा दही डालें। ध्यान दें कि दही गाढ़ी और मलाईदार होनी चाहिए।
• अब आप मलमल के किनारों को एक साथ लाएं और उसे कसकर बांध दें। बंधे हुए मलमल के ऊपर कोई भारी वजन रखें।
• दही का अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और दही कबाब के लिए तैयार हो जाएगी।
• अब हंग कर्ड को मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। इसके बाद कबाब के लिए मिश्रण तैयार करेंगे।
• इसके लिए एक भारी पैन लें। इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें।
• ध्यान रखें कि बेसन को अच्छे से भूनना जरूरी है, ताकि कबाब तलने के बाद आपको बेसन का कच्चा स्वाद न मिले। लेकिन इसे ओवरकुक भी ना करें।
• अब हंग कर्ड में बारीक कटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
• साथ ही, इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, भुना हुआ बेसन और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
• एक व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि बेसन की छोटी-छोटी गुठलियां न रह जाएं।
• अब बाउल को कवर करें और 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
• अब दही कबाब बनाने के लिए एक कड़ाही 2 बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें।
• अब अपनी दोनों हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगाएं और थोड़ा सा कबाब मिश्रण लेकर उसे चपटा आकार दें।
• गरम तेल में दही कबाब डालिए। धीमी या मध्यम-धीमी आंच रखें।
• सारे मिश्रण से इसी तरह कबाब बनाकर तैयार कर लें।
• आप इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
• तले हुए दही के कबाब को निकालकर किचन पेपर टॉवल पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
• दही कबाब को चाट मसाला छिड़क कर गरमागरम सर्व करें।
दही कबाब किस चीज से बनता है?
दही कबाब को बनाने के लिए मुख्य इंग्रीडिएंट हंग कर्ड है। इसे तैयार करते समय बेसन व कुछ मसालों का मिश्रण तैयार किया जाता है। दही कबाब एक वेजिटेरियन डिश है, जिसका स्वाद वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन लोग आसानी से उठा सकते हैं। पार्टी के लिए भी यह एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन है।
होली के त्योहार पर कौन सी खास डिश बनाई जाती है?
होली एक ऐसा त्योहार है, जिस पर लोग कई तरह की अलग-अलग डिश को बनाना पसंद करते हैं। इस खास अवसर पर भांग ठंडाई व गुजिया विशेष रूप से बनाते हैं। इसके अलावा, होली पार्टी पर कई तरह के स्नैक्स जैसे पापड़ी चाट, दही वड़ा, गोलगप्पे, दही कबाब, नमकपारे, चना मसाला आदि भी बनाते हैं।
कबाब किसको बोलते हैं?
आमतौर पर कबाब शब्द मांस की तली हुई टिक्की के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज के समय में लोग इसे कई तरह की वैरायटीज में बनाना पसंद करते हैं। वेजिटेरियन लोग दही की मदद से भी कबाब बनाते हैं, जो खाने में बेहद ही डिलिशियस होते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











