Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Healthy Recipe For Kids Tiffin: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी लंच, स्कूल से खाली आएगा
Healthy Recipe For Kids Tiffin: गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो गई हैं और अब बच्चों के स्कूल जाने के दिन आ गए हैं। चिलचिलाती गर्मी में बच्चे कुछ भी खाने में नखरे दिखाते हैं। ऐसे में हर मां के लिए ये सबसे बड़ी टेंशन होती है कि वो कम समय में ऐसा क्या बनाए जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो। आपके बच्चे सिंपल चावल या पुलाव खाकर बोर हो गए हैं तो अब उनके लिए फटाफट बनाइए रंग-बिरंगी सब्जियों वाले फ्राइड राइस। ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं, जिन्हें आप बच्चों के टिफिन में रखेंगे तो 100 प्रतिशत लंच बॉक्स खाली ही आएगा और घर आकर भी उन्हीं की डिमांड होगी।
इस डिश को बनाने की सबसे खास बात ये है कि गर्मी में ये आसानी से तैयार हो जाता है और मम्मी को बहुत देर तक गर्मी में परेशान भी नहीं होना पड़ता है। आइए जान लेते हैं आसान सी रेसिपी।

फ्राइड राइस बनाने के लिए सामग्री (2-3 बच्चों के लिए) (Fried Rice Recipe)
बासमती चावल - 1 कप (पके और ठंडे)
मिक्स वेज (गाजर-मटर-शिमला मिर्च-कॉर्न) - ½ कप बारीक कटी
प्याज - 1 मध्यम (बारीक कटा)
लहसुन - 2 कलियां (कुटी हुई)
मिर्च सब्जी (शिमला मिर्च) - ¼ कप (बारीक)
हरी प्याज - 2 कटा हुआ तला हुआ (गार्निश के लिए)
सोया सॉस - 1 टेबल स्पून
टोमैटो केचप - 1 टेबल स्पून (बच्चों के स्वाद के लिए)
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - चुटकी भर
तेल - 2 टेबल स्पून
चाईनीज हर्ब (optional) - ½ टीस्पून

फ्राइड राइस बनाने की विधि
सबसे पहले चावल बना लें और उन्हें ठंडा कर लें। ध्यान रखें कि गरम
चावल से पकने में टेक्सचर बिगड़ता है।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें सब्जियां भूनें और उन्हें अलग
कर लें।
अब उसी तेल में प्याज और लहसुन डालें, 1-2 मिनट भूनें।
अब गाजर, मटर, कॉर्न और शिमला मिर्च मिलाएं, 2-3 मिनट तक झट से भूनें
सब्जियां क्रंची रहेंगी।
इसके बाद उनमें सोया सॉस, टोमैटो केचप, नमक, काली मिर्च और चाइनीज
हर्ब डालें, अच्छी तरह मिलाएं।
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर उसमें ठंडे चावल डालें, धीरे-धीरे
मिक्स करें ताकि चावल टूटे नहीं।
गैस मध्यम पर रखें, 2-3 मिनट तक फ्राई करें। आपके फ्राइड राइस बनकर
तैयार हैं।
इन्हें लंच बॉक्स में सर्व करने से पहले ऊपर से ऊपर से हरी प्याज
छिड़कें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











