Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Hariyali Teej Special Recipe: तीज की थाली में भरनी है मिठास, झटपट बनाएं स्पेशल ग्रीन कोकोनट लड्डू
Hariyali Teej Special Recipe: हरियाली तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं ये बल्कि प्यार का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि इसमें छुपा होता है सौंदर्य, प्रेम और परंपरा का खास संगम। इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र पहनती हैं, झूले झूलती हैं और स्वादिष्ट पकवान बनाती हैं। अब त्योहार का नाम ही हरियाली तीज है जो हरे रंग और प्रकृति की हरियाली को दर्शाता है तो पकवान भी हरा होना बनता है।
फिर क्यों न इस बार कुछ नया और हरियाली से जुड़ा बनाएं मीठा बनाया जाए जो रिश्तों में मिठास घोल सकता है। इन हरे नारियल लड्डुओं से आपकी तीज थाली न केवल स्वादिष्ट दिखेगी बल्कि त्योहार के रंगों से भी भरपूर होगी। इस बार तीज को बनाएं थोड़ा हटके, थोड़ा हरा और बिल्कुल मीठा। चलिए फिर इस बार नारियल के रे लड्डू क्यों न बनाएं जाएं। यह रेसिपी जितनी आसान है, उतनी ही सुंदर और स्वाद से भरपूर भी। खासकर हरियाली तीज की थाली में एक अनोखा, हरा-भरा ट्विस्ट है जो सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाते हैं।
नारियल के हरे लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
घिसा हुआ सूखा नारियल - 2 कप
कंडेंस्ड मिल्क - 1 कप
हरा फूड कलर - 2-3 बूंद (या पुदीना रस थोड़ा)
इलायची पाउडर - ½ टीस्पून
पिस्ता/बादाम बारीक कटे - सजावट के लिए
देसी घी - 1 टीस्पून (हल्की चिकनाई के लिए)

नारियल के हरे लड्डू बनाने की विधि:
पैन गरम करें और उसमें 1 टीस्पून देसी घी डालें।
उसमें घिसा हुआ नारियल डालें और हल्का भूनें जब तक खुशबू आने लगे।
अब उसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें।
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, उसमें इलायची पाउडर और हरा फूड कलर
डालें।
मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
थोड़ा ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
ऊपर से कटे हुए पिस्ता/बादाम से सजाएं।
टिप्स:
चाहें तो पुदीना रस या पालक का अर्क डालकर नेचुरल ग्रीन कलर भी ले
सकते हैं।
इसे आप एयरटाइट डिब्बे में 4-5 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











