Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एग मसाला की रेसिपी: घर पर कैसे बनाए एग मसाला
इंडियन ग्रेवी में बनने वाली रेसिपी एग मसाला को मेन कोर्स के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व किया जाता है। आज यहां इसी रेसिपी का वीडियो और फोटोज के साथ स्टेप बाई स्टेप विधि शेयर की जा रही है।

भारत में अंडे से बनी सबसे चर्चित डिश है 'एग मसाला', जिसमें उबले हुए अंडों के साथ तीखें और चटपटे मसालों का समायोजन कुछ इस तरह होता है कि खाने वाला उंगलियां चाटता रह जाता है।
रोटी और परांठा संग परोसे जाने वाली एग मसाला रेसिपी का स्वाद चावल के साथभी खुब जमता है। टमाटर और प्याज की ग्रेवी में विभिन्न तरह के मसालों को मिलाकर बनाए जाने वाली इस रेसिपी में मसलों का एक बेहतरीन तालमेल होता है।
साथ ही साथ इन मसालों की वजह से इस डिश को हर बार नई ताजगी मिलती है।ऐसे में अगर आप भी इस रेस्त्रां स्टाइल वाली एग मसाला के स्वाद को घर पर ही चखना चाहते है तो आज हम आपके लिए लाए है इसी पूर्ण रेसिपी। इतना ही नहीं रेसिपी का कोई स्टेप मिस न हो इसलिए हम आपसे शेयर कर रहें है, इसका रेसिपी वीडियो, फोटोज और स्टेप बाई स्टेप विधि।

Recipe By: अर्चना वी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2
-
प्याज - 1
टमाटर - 2 (मध्यम आकार के)
हरी मिर्च - 1
अंडे - 3
नमक - 1 tsp
हरा धनिया - ½ कप + गार्निशिंग के लिए
पुदिने की पत्तियां - ½ कप
तेल - 6 टेबल स्पून
अदरक और लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - ½ टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
नमक - 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
चिकन मसाला पाउडर - 2 टी स्पून
पानी - ½ कप
-
1. एक सॉस पैन में अंडे डालें।
2. अब इसी पैन में इतना पानी डालें कि अंडे डूब जाए।
3. फिर एक टी स्पून नमक डालकर, इसे 15 मिनिट तक अंडों के सख्त होने तक उबाले।
4. इसी बीच एक प्याज लेकर उसका ऊपरी और निचला हिस्सा काट ले।
5. अब इसे आधे-आधे हिस्से में काट कर मध्यम आकार के टूकड़ों में काट ले।
6. एक टमाटर ले और ऊपर का सख्त हिस्सा हटा दें।
7. अब आधे हिस्से में कटते हुए मध्यम आकार के टूकड़ें कर लें।
8. फिर हरी मिर्च ले और इसे छोटे-छोटे टूकड़ों में काटे।
9. अब आधा कप हरा धनिया लेकर, उसे बारिक काटे।
10. इसी तरह पुदिने की पत्तियां लेकर उन्हें महिन- महिन काट कर साइड में रख दें।
11. अब एक गर्म पैन में तेल डाले।
12. फिर कटे हुए प्याज डालकर एक मिनिट के लिए अच्छे से भूने।
13. अब कटी हुई हरी मिर्चों को अदरक और लहसुन के पेस्ट के साथ डालकर बढ़िया से मिक्स कर लें।
14. इसके बाद इसमें कटा हुआ पुदिना डालकर हल्का सा भून ताकि पुदिने के कच्चेपन की महक चली जाए।
15. फिर हल्दी और जीरा पाउडर मिक्स करें।
16. अब नमक और लाल मिर्च पाडर डालें।
17. मसाले को ढंग से फ्राई करें।
18. अब कटे हुए टमाटर डालकर, उनके मुलायम होने तक उन्हें पकाए।
19. फिर आधे कप पानी के साथ चिकन मसाला पाउडर डालें।
20. मसाले के ग्रेवी बनने तक इसे पकाते रहें।
21. अब उबले हुए अंडों को छील कर बाउल में निकाल लें।
22. फिर अंडों को आधे-आधे हिस्से में काट ले।
23. और अब इन अंडों को ग्रेवी में रख दें।
24. अब ग्रेवी को हर अंडे के उपर रखते जाए।
25. अब एक प्लेट में निकाल लें।
26. हरे धनिए से गार्निंश कर गर्मा-गर्म परोसे।
- इस रेसिपी में हमेशा ताजा अंडों का ही इस्तेमाल करें और अंडों को हार्ड बोईल करने के लिए पानी अच्छे से डालें।
- आप चाहे तो हरी मिर्च के बजाए, सिर्फ लाल मिर्च पाउडर डाल सकते है।
- चिकन मसाले के अलावा भी आप अपनी इच्छानुसार कोई और मसाला डाल सकते है।
- अगर आप इसे पूरी तरह से ग्रेवी वाली बनाना चाहते है तो सब्ज्यिों को बारिक-बारिक काट सकते है।
- सर्विंग साइज - 1सर्व
- कैलोरी - 216 कैलोरी
- फैट - 15.2 ग्राम
- प्रोटीन - 13.4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 6.6 ग्राम
- सुगर - 0.1 ग्राम
स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाए एग मसाला
1. एक सॉस पैन में अंडे डालें।

2. अब इसी पैन में इतना पानी डालें कि अंडे डूब जाए।

3. फिर एक टी स्पून नमक डालकर, इसे 15 मिनिट तक अंडों के सख्त होने तक उबाले।

4. इसी बीच एक प्याज लेकर उसका ऊपरी और निचला हिस्सा काट ले।

5. अब इसे आधे-आधे हिस्से में काट कर मध्यम आकार के टूकड़ों में काट ले।

6. एक टमाटर ले और ऊपर का सख्त हिस्सा हटा दें।

7. अब आधे हिस्से में कटते हुए मध्यम आकार के टूकड़ें कर लें।

8. फिर हरी मिर्च ले और इसे छोटे-छोटे टूकड़ों में काटे।

9. अब आधा कप हरा धनिया लेकर, उसे बारिक काटे।

10. इसी तरह पुदिने की पत्तियां लेकर उन्हें महिन- महिन काट कर साइड में रख दें।

11. अब एक गर्म पैन में तेल डाले।

12. फिर कटे हुए प्याज डालकर एक मिनिट के लिए अच्छे से भूने।

13. अब कटी हुई हरी मिर्चों को अदरक और लहसुन के पेस्ट के साथ डालकर बढ़िया से मिक्स कर लें।

14. इसके बाद इसमें कटा हुआ पुदिना डालकर हल्का सा भून ताकि पुदिने के कच्चेपन की महक चली जाए।

15. फिर हल्दी और जीरा पाउडर मिक्स करें।

16. अब नमक और लाल मिर्च पाडर डालें।

17. मसाले को ढंग से फ्राई करें।

18. अब कटे हुए टमाटर डालकर, उनके मुलायम होने तक उन्हें पकाए।

19. फिर आधे कप पानी के साथ चिकन मसाला पाउडर डालें।

20. मसाले के ग्रेवी बनने तक इसे पकाते रहें।

21. अब उबले हुए अंडों को छील कर बाउल में निकाल लें।

22. फिर अंडों को आधे-आधे हिस्से में काट ले।

23. और अब इन अंडों को ग्रेवी में रख दें।

24. अब ग्रेवी को हर अंडे के उपर रखते जाए।

25. अब एक प्लेट में निकाल लें।

26. हरे धनिए से गार्निंश कर गर्मा-गर्म परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications