Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
एग फ्राइड राइस रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं एग फ्राइड राइस रेसिपी
एग फ्राइड राइस एक साउथ एशियन डिश है जोकि दुनियाभर में मशहूर है। इसे सामान्य तौर पर उत्तर भारत में डिनर पर मेन कोर्स के रूप ज्यादा बनाया जाता है।

एग फ्राइड राइस एक साउथ एशियन डिश है जोकि दुनियाभर में मशहूर है। इसे सामान्य तौर पर उत्तर भारत में डिनर पर मेन कोर्स के रूप ज्यादा बनाया जाता है।
इस डिश की कई वेरिएशन उपलब्ध हैं। मीट, अंडा, सब्जियां आदि चीज़ों से फ्राइड राइस बनाए जा सकते हैं। एग फ्राइड राइस अंडों के साथ सब्जियों जैसे गाजर, प्याज़ और शिमला मिर्च से बनी है।
इसमें आप अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार कोई भी सब्जी डाल सकते हैं। मक्खन से इस डिश को एक अलग ही स्वाद मिलता है। धनिया पत्ती से इसे गार्निश कर सकते हैं।
रेस्टोरेंट में भी एग फ्राइड राइस खूब ऑर्डर की जाती है। अगर आप घर पर ही इस डिश को बनाना चाहते हैं तो से वीडियो देखें। साथ ही स्टेप बाय स्टेप प्रोसीजर और तस्वीरों से इसकी रेसिपी के बारे में जानें।
एग फ्राइड राइस

Recipe By: अर्चना वी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2
-
चावल : 1 1/2 कप
पानी : 3 कप
नमक : 1 टेबलस्पून + 1 टेबलस्पून + 1 टेबलस्पून
प्याज़ : 1
हरी मिर्च : 2
गाजर : 1
शिमला मिर्च : ½
धनिया पत्ती : 1/4 कप + गार्निशिंग के लिए
मक्खन : 1 टेबलस्पून
अंडे : 3
पैपर : 1 टेबलस्पून + 2 टेबलस्पून
तेल : 3 टेबलस्पून
लहसुन की कलियां : 4 (कटी हुई)
अदरक और लहसुन का पेस्ट : 1 टेबलस्पून
मक्खन : 1 टेबलस्पून
-
1. एक कटोरी में चावल डालें और उन्हें धो लें।
2. अब धुले हुए चावलों को प्रेशर कुकर में डालें।
3. 3 कप पानी डालें।
4. एक टीस्पून नमक डालकर ढक्कन ढक दें।
5. इसमें 2 सीटी लगाएं।
6. तब तक एक प्याज़ लें और उसे ऊपर बीच में से काट दें।
7. इसका छिल्का उतार कर इसे आधा काट दें।
8. जरूरत हो तो इसका सख्त वाला हिस्सा हटा दें।
9. अब इसे पतली लंबी स्ट्रिप में काटें।
10. हरी मिर्च लें और उसे पतला आधा काट दें।
11. अब इसके 2 ईंच के पीस काटें।
12. गाजर लें। इसका ऊपर और नीचे का हिस्सा काट दें।
13. इसका छिल्का उतार दें।
14. इसे आधा काटें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें।
15. शिमला मिर्च लें।
16. अब इसे ऊपर से काटे और अंदर से सारे बीज निकाल लें।
17. सिर्फ आधे शिमला मिर्च को यूज में लें और इसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।
18. 1/4 कप धनिया पत्ती लें और उसे बारीक काटकर अलग रख दें।
19. गर्म सॉस पैन में एक टेबलस्पून मक्खन डालें और इसे पिघलने दें।
20. पैन में चाकू से एक के बाद एक अंडे फोड़कर डालें।
21. नमक और पैपर दोनों ही एक टीस्पून डालें।
22. 5 मिनट तक अंडों को चलाएं, जब तक कि वो पक नहीं जाते।
23. अंडे ना जलें इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।
24. इसे कटोरी में डालकर अलग रख दें।
25. अंडे का फ्लेवर बनाए रखने के लिए अब उसी पैन का इस्तेमाल करें।
26. इसमें तेल डालकर इसे गर्म होने दें।
27. इसमें कटी हुई प्याज़ डालें और उसके टुकड़ों को अलग करें।
28. कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई लहसुन की कलियां डालें।
29. एक टीस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।
30. अब कटी हुई गाजर डालें और दोबारा मिक्स करें।
31. इसे 2 मिनट तक पकाएं।
32 . इसमें कटी हुई शिमला मिर्च के साथ एक टीस्पून नमक डालें और मिक्स करें।
33. इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर पके हुए चावल इसमें डालें।
34. दोबारा मिक्स करें और दो टीस्पून पैपर पाउडर डालें।
35. दोबारा मक्खन डालें।
36. अब इसमें तले हुए अंडे डालें और मिक्स करें।
37. कटी हुई धनिया पत्ती से इसे गार्निश करें।
38. इसे कटोरी में डालें और गरमागरम सर्व करें।
- 1. इस्तेमाल करने से पहले सारी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें।
- 2. अपनी पसंद के अनुसार आप कोई भी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 3. इस डिश को चाइनीज़ टच देने के लिए शेज़वान सॉस या स्प्रिंग अनियन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- 4. ध्यान रहे, अंडे ताजे होने चाहिए। एग फ्राइड राइस में मक्खन डालना आपकी इच्छा पर निर्भर है।
- सर्विंग साइज़ - 1 कप
- कैलोरी - 313 कैलोरी
- फैट - 2.5 ग्राम
- प्रोटीन - 10 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 57.5 ग्राम
- फाइबर - 2.5 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप : कैसे बनाएं एग फ्राइड राइस रेसिपी
1. एक कटोरी में चावल डालें और उन्हें धो लें।


2. अब धुले हुए चावलों को प्रेशर कुकर में डालें।

3. 3 कप पानी डालें।

4. एक टीस्पून नमक डालकर ढक्कन ढक दें।


5. इसमें 2 सीटी लगाएं।

6. तब तक एक प्याज़ लें और उसे ऊपर बीच में से काट दें।


7. इसका छिल्का उतार कर इसे आधा काट दें।


8. जरूरत हो तो इसका सख्त वाला हिस्सा हटा दें।

9. अब इसे पतली लंबी स्ट्रिप में काटें।

10. हरी मिर्च लें और उसे पतला आधा काट दें।

11. अब इसके 2 ईंच के पीस काटें।

12. गाजर लें। इसका ऊपर और नीचे का हिस्सा काट दें।


13. इसका छिल्का उतार दें।

14. इसे आधा काटें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें।


15. शिमला मिर्च लें।

16. अब इसे ऊपर से काटे और अंदर से सारे बीज निकाल लें।


17. सिर्फ आधे शिमला मिर्च को यूज में लें और इसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।

18. 1/4 कप धनिया पत्ती लें और उसे बारीक काटकर अलग रख दें।

19. गर्म सॉस पैन में एक टेबलस्पून मक्खन डालें और इसे पिघलने दें।


20. पैन में चाकू से एक के बाद एक अंडे फोड़कर डालें।

21. नमक और पैपर दोनों ही एक टीस्पून डालें।


22. 5 मिनट तक अंडों को चलाएं, जब तक कि वो पक नहीं जाते।

23. अंडे ना जलें इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें।

24. इसे कटोरी में डालकर अलग रख दें।

25. अंडे का फ्लेवर बनाए रखने के लिए अब उसी पैन का इस्तेमाल करें।

26. इसमें तेल डालकर इसे गर्म होने दें।

27. इसमें कटी हुई प्याज़ डालें और उसके टुकड़ों को अलग करें।

28. कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई लहसुन की कलियां डालें।

29. एक टीस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।



30. अब कटी हुई गाजर डालें और दोबारा मिक्स करें।

31. इसे 2 मिनट तक पकाएं।

32 . इसमें कटी हुई शिमला मिर्च के साथ एक टीस्पून नमक डालें और मिक्स करें।


33. इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर पके हुए चावल इसमें डालें।


34. दोबारा मिक्स करें और दो टीस्पून पैपर पाउडर डालें।


35. दोबारा मक्खन डालें।

36. अब इसमें तले हुए अंडे डालें और मिक्स करें।


37. कटी हुई धनिया पत्ती से इसे गार्निश करें।

38. इसे कटोरी में डालें और गरमागरम सर्व करें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











