Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दिवाली पर घर पर बनाए टेस्टी और मुलायम गुलाब जामुन, नोट कर लें रेसिपी
Gulab jamun Recipe : दीवाली जैसे खास मौके पर घर की बनी मिठाइयों का स्वाद और खुशी का कोई मुकाबला नहीं होता। गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है जिसे हर कोई बेहद पसंद करता है और इसे बनाना भी काफी आसान है।
आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं, जिससे आपको मिलावट की चिंता भी नहीं रहेगी। तो आइए जानते हैं कम समय में मुलायम और स्वादिष्ट गुलाब जामुन घर पर कैसे बनाएं?

सामग्री
खोया (मावा) - 1 कप
पनीर - 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
मैदा (सफेद आटा) - 2 बड़े चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
चीनी - 2 कप
पानी - 1.5 कप
इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
घी - तलने के लिए
पिस्ता या बादाम - सजावट के लिए (वैकल्पिक)
Read More : Kaju Katli Recipe : अगर काजू कतली खाना है खूब पसंद तो, घर में ट्राई करें ये आसान रेसिपी
गुलाब जामुन की मिठाई बनाने की स्टेप बाय स्टेप
रेसिपी
1. चाशनी बनाना
एक पैन में 2 कप चीनी और 1.5 कप पानी डालकर उसे उबालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए। इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और चाशनी को 10-12 मिनट तक उबलने दें। जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए, गैस बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें।
2. गुलाब जामुन की बॉल्स तैयार करना
एक बड़े बर्तन में खोया, पनीर, मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर नरम आटा तैयार करें। आटे को छोटे-छोटे गोल आकार के गुलाब जामुन के बॉल्स बना लें। ध्यान रखें कि बॉल्स में दरारें न हों, नहीं तो तलते समय वे टूट सकते हैं।
3. तलना
एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। तैयार किए गए गुलाब जामुन बॉल्स को धीरे-धीरे घी में डालें और उन्हें धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।बॉल्स को ध्यान से तलें ताकि वे समान रूप से पक जाएं।
4. चाशनी में डालना
जब गुलाब जामुन सुनहरे हो जाएं, उन्हें घी से निकालें और तुरंत हल्की गर्म चाशनी में डाल दें। गुलाब जामुन को कम से कम 1-2 घंटे के लिए चाशनी में रहने दें ताकि वे चाशनी को अच्छे से सोख लें।
5. सर्व करें
गुलाब जामुन को पिस्ता या बादाम से सजाकर परोसें। स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार हैं।
काम की बात
गुलाब जामुन को धीमी आंच पर तलने से वे अंदर तक अच्छे से पकते हैं और मुलायम बनते हैं। चाशनी हल्की गाढ़ी होनी चाहिए ताकि गुलाब जामुन इसे आसानी से सोख सकें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











