Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Diwali Leftover Kheel Recipe: दिवाली की बची हुई खील से बनाएं चाट, कटलेट और चीला, बस 5 मिनट में होंगे तैयार
Diwali Leftover Kheel Recipe: दिवाली के बाद अक्सर घर में खील, बताशे और मिठाई बच ही जाते हैं। ज्यादातर लोग इन बची चीजों को फेंक देते हैं या कई दिनों तक वैसे ही रख देते हैं। लेकिन जरा ठहरिए! क्या आप जानते हैं कि यही बची हुई खील (puffed rice) आपकी शाम की चाय के साथ या बच्चों के टिफिन के लिए मजेदार स्नैक्स बन सकती है? बस 5 मिनट और थोड़ा सा क्रिएटिव ट्विस्ट, और आपकी बची हुई खील बदल जाएगी स्वाद के धमाके में।
तो चलिए जानते हैं दिवाली की बची हुई खील से बनने वाले 3 झटपट स्नैक्स जो हर किसी को पसंद आएंगे। आप भी नोट कर लें रेसिपी और दिवाली के बाद विंटर टाइम को बनाएं पार्टी टाइम।

1. बची हुई खील से बनाएं चटपटी चाट वो भी 5 मिनट में
चटपटी चाट के लिए सामग्री (Ingredients)
खील - 2 कप
उबला आलू - 1 (कटा हुआ)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
भुने चने - 2 टेबल स्पून
सेव या नमकीन - 2 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (कटा हुआ)
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
चाट मसाला - ½ टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
इमली की मीठी चटनी - 1 टेबल स्पून
हरी चटनी - 1 टेबल स्पून
चटपटी चाट की विधि (Method)
एक बड़े बाउल में खील डालें।
उसमें उबले आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और भुने चने मिलाएं।
अब इसमें हरी चटनी, इमली की चटनी, चाट मसाला, नमक और नींबू रस
डालें।
सबको अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले और चटनी हर दाने में घुल
जाएं।
ऊपर से सेव और हरा धनिया डालकर तुरंत परोसें।
टिप्स:
चाट को खाने से ठीक पहले बनाएं ताकि खील करारी बनी रहे।
आप चाहें तो इसमें अनार के दाने या स्प्राउट्स भी मिला सकते हैं।
खील कटलेट कैसे बनाएं?
सामग्री (Ingredients)
खील (puffed rice) - 2 कप
उबले आलू - 2 (मीडियम साइज, मैश किए हुए)
ब्रेड स्लाइस - 2 (टुकड़े करके पानी में भिगोकर निचोड़े हुए)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
गाजर - 1 (कद्दूकस की हुई, वैकल्पिक)
धनिया पत्ती - 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - ½ टी स्पून
गरम मसाला - ½ टी स्पून
चाट मसाला - ½ टी स्पून
नींबू रस - 1 टी स्पून
तेल - फ्राई करने के लिए
विधि (Method)
एक बाउल में खील डालकर उसमें थोड़ा पानी छिड़कें और 2-3 मिनट के
लिए छोड़ दें ताकि वह थोड़ी नरम हो जाए।
अब उसमें उबले आलू, भीगे ब्रेड स्लाइस, प्याज, गाजर, हरी मिर्च,
अदरक-लहसुन पेस्ट और सारे मसाले डालें।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक सॉफ्ट डो तैयार हो
जाए।
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट आकार बनाएं।
एक तवा या पैन गरम करें और थोड़ा तेल डालकर कटलेट को दोनों तरफ से
गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
(आप चाहें तो इन्हें डीप फ्राई या एयर फ्राई भी कर सकते हैं)
गरमागरम खील कटलेट को चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।
टिप्स:
मिश्रण बहुत गीला न रखें, नहीं तो कटलेट टूट सकते हैं।
इसमें कॉर्न, मटर या पनीर डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
खील का चीला कैसे बनाएं?
सामग्री (Ingredients)
खील (puffed rice) - 2 कप
बेसन - 1 कप
सूजी (semolina) - 2 टेबल स्पून (क्रिस्पीनेस के लिए)
दही - 2 टेबल स्पून
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
अदरक का पेस्ट - 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर - ¼ टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - ½ टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
पानी - आवश्यकता अनुसार
तेल - सेंकने के लिए
विधि (Method)
सबसे पहले खील को एक बाउल में डालकर थोड़ा पानी छिड़कें और 5 मिनट
के लिए छोड़ दें ताकि यह हल्की नरम हो जाए।
अब इसमें बेसन, सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार
करें।
इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और
धनिया पत्ती मिलाएं।
बैटर को 10 मिनट के लिए सेट होने दें।
अब एक नॉनस्टिक तवा गरम करें और थोड़ा तेल डालें।
तवे पर एक कलछी बैटर डालें और फैलाकर चीलें की तरह गोल आकार दें।
दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेंकें।
गरमागरम खील के चीले को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
टिप्स:
बैटर बहुत पतला न बनाएं, वरना चीला टूट सकता है।
चाहें तो इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर या पालक डालकर और
हेल्दी बना सकते हैं।
बिना दही के भी बना सकते हैं बस थोड़ा नींबू रस मिला दें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











