Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नवरात्रि व्रत के लिये चावल की खीर
Beauty
oi-Staff
अगर आप सोंच रही है कि नवरात्री में मीठे में क्या बनाया जाए तो हम आपको बताते हैं एक आसान सी रेसिपी। व्रत रखने के बाद अगर आपका मन करे कुछ मीठा खाने का तो आप शाम को व्रत के चावल की खीर पका सकती हैं।
READ: व्रत में बनाइये कुट्टू की पूड़ी
इन चावलों को हम समा के चावल भी कह सकते हैं। यह खीर बिल्कुल आम खीर की ही तरह बनाई जाती है इसलिये आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब आइये जानते हैं कि व्रत के चावल की खीर बनाने की रेसिपी क्या है।
कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- ⅓ समा के चावल, 60 ग्राम
- 3 कप दूध, 750 एमएल
- 12 से 15 काजू
- 1 चम्मच किशमिश
- 4 से 5 चम्मच शक्कर
- ½ चम्मच हरी इलायची पावडर
- 7 से 9 केसर के धागे
विधि -
- सबसे पहले ⅓ कप समा के चावल को 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें। उसके बाद इसे छान कर एक किनारे रख दें।
- एक गहरे और भारी तले के बरतन या पैन में दूध डाल कर धीमी आंच पर उबालें। फिर उसमें समा के चावल डाल कर चलाएं।
- अब पैन को तब तक के लिये ढंक दें जब तक कि चावल पक ना जाएं।
- इन चावलों के छोटे दानों को पकने में 18 से 20 मिनट लगते हैं।
- अब इसमें 4 चम्मच चीनी डालें और फिर उसके बाद ½ चम्मच इलायची पावडर तथा केसर डाल कर चलाएं।
- अगर आप चाहें तो केसर की जगह पर गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं।
- अब किशमिश को छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्स करें।
- इसे चलाएं और कुछ मिनटों बाद गैस बंद कर दें।
- अब आपकी व्रत वाली खीर तैयार है, इसे काजू से सजा कर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
Read more about: desserts navratri fast rice veg north indian dish डेज़र्ट्स नवरात्री व्रत राइस वेज नार्थ इंडियन डिश दुर्गा पूजा रेसिपी
English summary
vrat ke chawal ki kheer for navratri
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











