Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
अब प्रेशर कुकर में पकाइये गाजर का हलवा
Desserts
oi-Staff
गाजर का हलवा सर्दियों की शान माना जाता है। मीठा खाने वालों के मुंह में गाजर का हलवा नाम सुन कर तुरंत ही पानी आ जाता है। पर कई लोगों को गाजर का हलवा बनाने में आलस आता है क्योंकि यह बनने में थोड़ा वक्त लेता है। अगर आप को भी गाजर का हलवा बनाने में आलस आता है तो आप इसे प्रेशर कुकर में पका सकती हैं।
प्रेशर कुकर में गाजर के हलवे को पकने में केवल 25 मिनट ही लगते हैं। साथ ही इसका टेस्ट भी बरकरार रहता है। आइये जानते हैं प्रेशर कुकर में गाजर का हलवा बनाने की विधि।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 कप घिसी गाजर
- 1 चम्मच घी
- 2 चम्मच दूध
- 4 चम्चम चीनी
- 4 चम्मच खोआ
- 1 चम्मच किशमिश
- 1 चम्मच कटी बादाम
- 1/2 चम्मच इलायची पावडर
MUST TRY OUT: माधुमेह रोगियों के लिये कम कैलोरी वाला गाजर का हलवा
विधि-
- प्रेशर कुकर में घी गरम करें, उमसें गाजर डाल कर 5 मिनट चलाएं।
- फिर दूध डाल कर एक सीटी लगाएं।
- जब सीटी निकल जाए तब गाजर को निकाल कर एक नॉन स्टिक पैन में डालें और चीनी मिक्स करें।
- इसे हाई फ्लेम पर 5 से 7 मिनट पकाएं।
- अब इसमें मावा डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसे लगातर चलाती रहें।
- उसके बाद इसमें किशमिश, बादाम और इलायची पावडर डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
- आपका प्रेशर कुकर वाला गाजर का हलवा तैयार है। इसे गरमा गरम महमानों को सर्व करें।
Comments
English summary
Gajar ka Halwa Pressure cooker recipe
Story first published: Saturday, January 24, 2015, 15:29 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











