Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जब मीठा खाने का मन हो बनाइये आटा हलवा
जब कभी महमान अचानक घर पर आ जाएं और उन्हें खिलाने के लिये कुछ भी न हो, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस मौके पर घर पर जो कुछ भी उपलब्ध हो उससे ही काम चलाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप आटे का हलवा बना देंगी तब भी अच्छा रहेगा। यह बहुत ही आसान और कम समय में बनने वाला हलवा है। आइये जानते हैं इसे बनाने की सबसे सरल विधि-

सामग्री -
आटा - 100 ग्राम (1 कप)
घी - 80 ग्राम (1/3 कप )
चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप)
काजू - 10 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
पिस्ता - 8-10 (लम्बाई में बारीक कटा हुआ)
किसमिस - 1 टेबल स्पून (डंठल हटाकर धो लीजिये)
छोटी इलाइची - 4-5 (बारीक कूट लीजिये)
विधि -
आटे को छान लीजिये। एक कढ़ाई लीजिये और उसमें आधा घी डाल कर आटे को चमचे से लगातार चलाते हुये, भूरा होने तक और अच्छी महक आने तक मध्यम आग पर भून लीजिये। भूने हुये आटे में, आटे की मात्रा का तिगुना पानी(3 कप पानी) और चीनी डाल कर मिला दीजिये, आटे को तब चमचे से चला दीजिये, जब तक उसकी सारी गुठलियां खतम हो जाय, कटे हुये काजू और किसमिस भी मिला दीजिये और हलवे को धीमी आग पर पकने दीजिये। याद रखिये कि हलवे को चमचे से लगातार चलाते रहना है ताकि हलवा कढ़ाई के तले में न लगे। लीजिये आपका गरमा-गरम आटे का हलुवा तैयार हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications











