Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
क्रिस्पी फलाफल बनाने की रेसिपी है बेहद आसान, आज ही करें ट्राई
फलाफल एक बहुत ही बढ़िया डिश है। इसकी मजेदार बात ये है कि फलाफल की बाहरी लेयर क्रिस्पी होती है और अंदर से ये उतना ही नरम होता है। इसे सफेद चना या फिर बाकला से तैयार किया जाता है। इसे शाम के स्नैक्स ऑप्शन के तौर पर रख सकते हैं या फिर आप इसे साइड डिश की तरह भी शामिल कर सकते हैं।

आप फलाफल को टिक्की की तरह अपने सैंडविच या बर्गर में भी लगा सकते हैं। आमतौर पर फलाफल को डीप फ्राई किया जाता है, मगर आप इसे और ज्यादा हेल्दी तथा टेस्टी बनाने के लिए बेक कर सकते हैं। चलिए बिना देर किये जानते हैं फलाफल बनाने की रेसिपी।
फलाफल बनाने की सामग्री
1 कप भीगे हुए सफ़ेद चने
4 लहसुन की कलियां
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच धनिया के बीज
1 ¼ चम्मच तेल
¾ चम्मच बेकिंग पाउडर
½ कप कटा प्याज
½ चम्मच पीसी इलायची
½ कप कटा ताजा धनिया के पत्ते
½ कप पार्सले या फिर पुदीना के पत्ते भी प्रयोग कर सकते हैं
¼ चम्मच ताजा पिसी हुई काली मिर्च
नमक स्वादानुसार
फलाफल बनाने की विधि

1. सबसे पहले भिगाये सफेद चने को पानी से धो लें और पंखे की हवा
में सुखा लें।
2. अब काबुली चने के साथ कटा प्याज, जीरा, धनिया के बीज, इलायची,
धनिया, पार्सले या पुदीना, नमक, बेकिंग पाउडर, लहसुन और काली मिर्च को
मिक्सर में डालें। अच्छा पेस्ट बनाकर इसे बाउल में निकल लें।
3. हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें और और फलाफल मिश्रण का थोड़ी थोड़ी
मात्रा लेकर इसे टिक्की या फिर गोल आकार दे दें।
4. इस पूरे मिश्रण से अपने मनचाहे आकार बना लें।
5. अब इन फलाफल को थोड़ा सेट करने के लिए 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख
दें।
6. आप तब तक ओवन को 375 फारेनहाईट पर सेट करें और पैन पर ¼ चम्मच तेल
लगा लें।
7. अब 25-30 मिनट तक फलाफल को बेक करें और इस बीच फलाफल को पलट लें
ताकि दोनों तरफ से पके।
8. जब फलाफल का रंग दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाये तब ओवन बंद कर
दें और फलाफल को बाहर निकाल लें।
9. इसे आप गर्मागर्म अपनी मनपसंद चटनी के साथ एंजॉय करें। यदि आप इसे
बाद में खाना चाहते हैं तो फ्रिज में रख लें।
10. आप ओवन के अलावा फलाफल को डीप फ्राई भी कर सकते हैं। इसके लिए पैन
में पांच से छह चम्मच तेल गर्म करें। तेल के अच्छे से गर्म हो जाने पर
इसे दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन हो जाने तक फ्राई करें।
आपका टेस्टी फलाफल सर्व करने के लिए तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











