Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ब्रेकफास्ट में बनाए टेस्टी यमी चीज़ी कोर्न पराठा, ये रही रेसिपी
मम्मियों को रोजाना हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट आइडिए के लिए खूब दिमाग लगाना पड़ता है। बच्चों को रोज--रोज नया और यमी नाश्ता देना भी अपने आप में एक चैलेंज है। आपकी इस उलझन को दूर करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कॉर्न चीज पराठा की रेसिपी। यह खाने में यमी है, टेस्टी और हेल्दी भी है। इसे बनाने में ज्यादा माथापच्ची करने की भी जरूर नहीं है। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में

आवश्यक सामग्री
- मैदा/आटा (सुविधानुसार)- 500 ग्राम
- रिफाइंड तेल- 04 बड़े चम्मच
- अजवाइन- 05 ग्राम
- घी- तलने के लिए
- नमक- 01 छोटा चम्मच
भरावन के लिए
- उबले और मैश किए कॉर्न- 04 कप
- कद्दूकस किया हुआ चीज- 01 कप
- बारीक कटे हुए बींस और गाजर- 1 1/2 कप
- बारीक कटे हुए प्याज- 04
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 01 छोटा चम्मच
- चाट मसाला- 01 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि : कॉर्न चीज पराठा के लिए सबसे पहले मैदा में रिफाइंड तेल, अजवाइन और नमक मिला कर उसे गूंथ लें। भरावन की सभी चीजें मिलाकर एक बर्तन में रख लें। इसके बाद मैदे की मनपसंद साइज की लोई लेकर उसमें उचित मात्रा में भरावन को भर लें और उसे परांठे की तरह बेल लें। तवे पर घी गर्म करें और उसमें सुनहरा होने तक पराठे को दोनों ओर से सेंक लें। तैयार हैं आपके यमी, हेल्दी और टेस्टी चीज पराठा। इसे सॉस या चटनी के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











