Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चीज़ अनियन बेल पेपर पिज्जा की रेसिपी: कैसे बनाएं चीज अनियन बेल पेपर पिज्जा
भारत में हिट हो चुका, प्याज, शिमला मिर्च और चीज पिज्जा एक पारम्परिक डिश है। आइए आज घर बैठें इसी पारम्परिक डिश का रेसिपी वीडियो देख स्टेप बाई स्टेप रेसिपी जानें।

पिज्जा में मोजेरला चीज के यमी टेस्ट में लिप्टे प्याज और शिमला मिर्च का क्रंच जब मुंह में आता है तो हर कोई वाह वाह... कह उठता है। हालांकि यह डिश भारतीय नहीं बल्कि इटालियन है, जो इन दिनों हर देश में बहुत पसंद की जा रही है।
पिज्जा की खासियत इसमें इस्तेमाल होने वाले मोजेरेला चीज में ही है। इसी चीज में आप किसी भी तरह की टॉपिंग्स डालकर बहुत से इनोवेशन कर सकते है। प्याज और शिमला मिर्च वालें इस पिज्जा को बनाने के लिए सबसे पहले तैयार किया जाता है पिज्जा का आटा, पिज्जा की सॉस और सबसे आखिर में इसकी टॉपिंग्स लगाई जाती है। इन सभी चीजों को मिलाकर ही बनता है एक यमी चीजी पिज्जा।
खाने में टेस्टी और दिखने में खूबसूरत इस प्याज शिमला मिर्च और चीज पिज्जा को बनाना बहुत ही आसान है इसे बनाने में किसी तरह की महारत हासिल करने की जरूरत नहीं है। पिज्जा बनाने के लिए सबसे जरूरी है एक ओवन की। हालांकि अधिकर लोग पिज्जा बेस और पिज्जा सॉस बाजार से लाकर फटाफट पिज्जा तैयार कर लेते है, लेकिन आज हम आपसे पिज्जा बेस और पिज्जा सॉस की रेसिपी भी शेयर कर रहें है।
इसलिए अगर आप भी पिज्जा के इस देसी वर्जन को घर में ही फ्रेश बनाना चाहती है तो हम आपके लिए लाए है, इस रेसिपी के वीडियो, फोटो और स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, ताकि आपसे कोई स्टेप मिस न हो।

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 5
-
पिज्जा बेस का आटा लगाने के लिए:
मैदा - 3 कप (360 g) + बुरकने के लिए
पानी - 1 कप (गर्म)
सूखी एक्टिव यीस्ट - 2 टेबिल स्पून
चीनी - 1/4 टी स्पून
नमक - 1/4 टेबिल स्पून
आॅलिव आॅइल- 2 टेबिल स्पून+ ग्रीस करने के लिए
पिज्जा सॉस के लिए:
टमाटर की प्यूरी - 2 कप
आॅलिव आॅइल - 2 टेबिल स्पून
नमक - 1 टी स्पून
टमाटर सॉस - 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर - 2 टी स्पून
लहसुन - 5-6 कलियां (कटे हुए)
मिक्सड हर्ब - 2 टी स्पून
प्याज - 1 (बारिक कटे हुए)
टॉपिंग के लिए:
लाल शिमला मिर्च - 1/2 (2 इंची के पलते टूकड़ों में कटी हुई)
हरी शिमला मिर्च - 1/2 (2 इंची के पलते टूकड़ों में कटी हुई)
पीली शिमला मिर्च - 1/2 (2 इंची के पलते टूकड़ों में कटी हुई)
प्याज - 1 (2 इंची पतले स्लाइस में कटा हुआ)
मोजेरेला चीज - 1कप(कसा हुआ)
ओरिगेनो- 1 टेबिल स्पून
कुटी हुई सूखी लाल मिर्च - 1 टेबिल स्पून
पिज्जा सॉस - 1 कप
-
1. सबसे पहले पिज्जा सॉस लगाएं।
2 . फिर इस पर कसा हुआ मोजेरेला चीज और 2 टी स्पून आॅरिगनों डालें।
3 . अब इस बेस के किनारों पर, पीली शिमला मिर्च को लगाना शुरू करें।
4. फिर लाल और हरी शिमला मिर्च लगाएं।
5. इसके बाद स्लाइस किए हुए प्याज पूरे बेस पर लगा दें।
6. अब थोड़ा सा आॅरिगनों और कुटी हुई लाल मिर्च बुरक दें।
7. अब टॉपिंग को पूरा करने के लिए थोड़ा और चीज डालें।
8. अब पिज्जा पैन को पहले से 10 मिनिट के लिए प्री हिट किए हुए ओवन में रखें।
9. ओवन का तापमान 160 डिग्री सेलसियस 20 मिनिट के लिए सैट कर दें।
10. एक बार जब पिज्जा पक जाए तो, पिज्जा पैन को ओवन से निकालें।
11. अब इसे पिज्जा कटर या फिर चाकू काटे और गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. कोशिश करें कि आटा मुलायम ही लगाए, रेस्ट करने से पहले अगर यह चिपचिपा हो तो चिंता न करे।
- 2. ध्यान रखें कि आप एक बड़ा बाउल ही इस्तेमाल करें, क्योंकि आटा जब रेस्ट पर होगा तो वह फूलेगा।
- 3. पिज्जा सॉस बनाते हुए, प्याज और टमाटर को ज्यादा न भूनें, क्योंकि टमाटर तो पहले से ही पका हुआ है और खाते समय प्याज का कच्चा स्वाद आना ही चाहिए।
- 4. टॉपिंग्स आपकी पसंद की हो सकती है, लेकिन पिज्जा बेस पिज्जा पैन में डालने से पहले उसे ग्रीस करना न भूलें।
- सर्विंग साइज - 1 slice
- कैलोरीज - 240 कैलोरी
- फैट - 5g
- प्रोटीन - 10g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 35g
- फाइबर - 5g
STEP BY STEP - HOW TO PREPARE CHESSE ONION BELL PEPPER PIZZA
1. सबसे पहले पिज्जा सॉस लगाएं।

2 . फिर इस पर कसा हुआ मोजेरेला चीज और 2 टी स्पून आॅरिगनों डालें।

3 . अब इस बेस के किनारों पर, पीली शिमला मिर्च को लगाना शुरू करें।

4. फिर लाल और हरी शिमला मिर्च लगाएं।

5. इसके बाद स्लाइस किए हुए प्याज पूरे बेस पर लगा दें।

6. अब थोड़ा सा आॅरिगनों और कुटी हुई लाल मिर्च बुरक दें।

7. अब टॉपिंग को पूरा करने के लिए थोड़ा और चीज डालें।

8. अब पिज्जा पैन को पहले से 10 मिनिट के लिए प्री हिट किए हुए ओवन में रखें।

9. ओवन का तापमान 160 डिग्री सेलसियस 20 मिनिट के लिए सैट कर दें।

10. एक बार जब पिज्जा पक जाए तो, पिज्जा पैन को ओवन से निकालें।

11. अब इसे पिज्जा कटर या फिर चाकू काटे और गर्मा-गर्म परोसे।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











