Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आलू टिक्की सैंडविच
दौड़ती-भागती लाइफ में फटाफट खाना-पीना सभी की जरूरत है। ऐसे में सैंडविच हम सभी की डाइट में शामिल है। फिर क्यों न इसे थोड़ा हेल्दी बना लिया जाए! जानिए कैसे। एक हेल्दी मील में वेजीटेबल्स, प्रोटीन, गुड फैट और हाई-फाइबर कार्बोहाइड्रेट होने चाहिए। अब जब सैंडविच आपके रूटीन फूड का हिस्सा है, तो इन चीजों को इसमें शामिल करने के लिए आपको कुछ मॉडिफिकेशंस करनी होंगी। आज हम आपको आलू टिक्की सैंडविच बनाना सिखाएंगे जो कि बहुत ही आसानी से बन जाता है और बच्चों तथा बड़ों दोनों को पसंद भी खूब आता है। इसमें वाइट और ब्राउन ब्रेड दोनों ही प्रयोग किये जाते हैं, इससे इसका टेस्ट भी बढ जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
कितने- 5 सैंडविच

सामग्री-
5 स्लाइस ब्राउन ब्रेड, हल्का बटर लगा हुआ
5 स्लाइस वाइट ब्रेड, हल्का बटर लगा हुआ
5 चम्मच टमैटो कैचअप
1/2 कप घिसी गाजर
1/2 कप बारीक कटा पत्ता गोभी
आलू टिक्की के लिये
1 कप उबला आलू और मैश किया आलू
1 चम्मच जीरा
3 हरी मिर्च
3/4 कप उबली हरी मटर
3 चम्मच अमचूर पाउडर
1 चम्मच कटी धनिया
1/2 चम्मच कलौंजी
2 चम्मच घी
नमक-स्वादअनुसार
तेल
आलू टिक्की के बनाने की विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और भूने।
- फिर हरी मिर्च डाल कर भूने और बाद में सभी सामग्रियों को एक एक कर के डालें।
- इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर आंच बंद कर दें।
- उकसे बाद मिश्रण को गोल शेप यानी कि टिक्की जैसा शेप दें।
- फिर इस गरम तेल में डीप फ्राई करें और पेपर नैप्किन पर रखें।
सैंडविच बनाने की विधि-
- हर ब्राउन ब्रेड की स्लाइस पर टमैटो कैचप लगा दें।
- फिर वाइट ब्रेड की स्लाइस पर आलू की टिक्की रखें, उस पर घिसा गाजर और पत्ता गोभी सजाएं।
- फिर इसे ब्राउन ब्रेड स्लाइस से ढंक दें।
- ऐसे ही चार सैंडविच और बना लें।



Click it and Unblock the Notifications











