Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बिना लहसुन-प्याज की जैन पाव भाजी
जो लोग लहसुन, प्याज या आलू नहीं खाते हैं, उन्हें निराश होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। पाव भाजी जैन लोगों के लिये ऐसे बनाई जाती है, जिसमें केवल टमाटर और पिसा हुआ मटर पड़ता है। यह खाने में बिल्कुल ही मुंबई पाव भाजी की ही तरह लगती है। तो देर मत कीजिये और बनाइये जैन पाव भाजी।

लोगों के लिये- 4 प्लेट
पकाने में समय- 40 मिनट
लाल मिर्च पेस्ट बनाने के लिये-
1 1/2 कप - 35 से 40 कशमीरी लाल मिर्च (गरम पानी में भिगोई हुइ और पेस्ट बनाई हुई)
सामग्री-
भाजी के लिये-
1 चम्मच तेल
2 चम्मच बटर
1 चम्मच जीरा
2 कप शिमला मिर्च
2 कप कटे टमाटर
2 चम्मच मिर्च पाउडर
1 1/2 चम्मच पाव भाजी मसाला
नमक स्वादअनुसार
3/4 कप उबली गोभी के टुकडे़
1/3 कप सूखी हरी मटर, उबली और पिसी हुई
3/4 कप उबली हरी मटर
2 चम्मच कटी धनिया
पाव के लिये
8 पाव
8 चम्मच बटर
1 चम्मच कटी धनिया
विधि-
एक बडे़ से तवे पर तेल गरम कीजिये, उसमें जीरा डालिये। जब जीरा चटकने लगे तब 2 चम्मच लाल कशमीरी मिर्च का पेस्ट डाल कर कुछ सेकेंड के लिये पकाएं। अब कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, पाव भाजी मसाला, नमक और ½ कप पानी मिलाएं तथा 5 से 7 मिनट तक के लिये पकाएं। पकाते समय लगातार सब्जियों को मैश करती रहें। अब उबली हुई गोभी, हरी मटर, धनिया और 1/3 कप पानी डाल कर फिर से मैश करें। इसके बाद सब्जियों को अच्छी तरह से पकाए, लगभग 5 से 7 मिनट।
पाव के लिये-
दो पाव को बीच से काटिये और किनारे रख दीजिये। तवा गरम करें, 2 चम्मच बटर और ¼ चम्मच पाव भाजी मसाला डाल कर उस पर कटे हुए पाव रखें। मध्यम आंच पर पकाएं, हल्का भूरा कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











