Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
घर पर बनायें स्वादिष्ट समोसे

आवश्यक सामग्री- मैदा 300 ग्राम, रिफाइन्ड तेल, नमक स्वादानुसार, आलू आधा किलो, हरे मटर के दाने , काजू, किशमिश, धनियाँ पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर
विधि- सबसे पहले आलू को उबाल लें। मैदा में तेल और नमक डालिये उन्हैं अच्छी तरह मिला लें। पानी की सहायता से गूथिंये थोड़ा सख्त आटा गूथें। समोसों में भरने के लिये सामग्री तैयार करें। उबाले हुये आलुओं को छील लें और हाथ से मोटा मोटा फोड़ लें। अब एक कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल गरम करें उसमें धनियाँ पाउडर डालें भूनें और आलू डाल दें। इसके बाद उसमें गरम मसाला, नमक और अमचूर पाउडर डाल दें , कलछी से चलाये और भूनें मसाला अच्छी तरह मिल जाय गैस बन्द कर दें और आलू नीचे उतार लें, ठंडा करें ओर काजू किसमिस मिला दें।
यह सामग्री समोसों में भरने के लिये तैयार है। अब जो गुंथा हुआ मैदा है उसके दस बराबर के आकार के गोले बना लें। एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 इंच के व्यास का बेल लें। अब इस बेले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लें। एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें और उसमें आलू की पिट्ठी भरे। और दोनों सिरों को पानी की सहायता से चुपका दें, इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लें। इन्हैं तलने के कढ़ाई गैस पर रखें और उसमें तेल गरम करें। गरम तेल में चार समोसे डाले और ब्राउन होने तक तलें। अब इसे हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये।



Click it and Unblock the Notifications











