Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मेरी मम्मी के हाथों की आलू चाट
वैसे तो मुझे अपनी मम्मी के हाथों का सारा खाना अच्छा लगता है पर जो सबसे ज्यादा पसंद है वह है कुरकुरे आलू की चाट, जिसे हम आलू टिक्की या आलू भल्ले भी बोलते हैं। उत्तर भारत में आलू चाट के कई ठेले सड़को किनारे लगे दिख जाएंगे। इन ठेलों पर शाम को लोगों की लगने वाली भीड़ आपको हैरान कर देगी।
अक्सर संडे की शौपिंग से घर आते वक्त जब भी मुझे भूख लगती थी, तब मैं और मेरी मम्मी दोनों ही एक-एक प्लेट आलू की चाट खाते हुए घर वापस आते थे। आलू की चाट की ओर मेरा रुझान देख मेरी मम्मी अक्सर घर में चटपटी आलू चाट बनाया करती थी। परिवार में जिसका जितना मन करता था वह उतनी आलू चाट खाता था, इस पर किसी को रोक टोंक नहीं थी। केवल 2 टिक्की खा लेने से पेट पूरी तरह से भर जाता है।
आलू चाट को बनाना बहुत ही आसान है। अगर आपको तीखा पसंद नहीं है तो आप इसमें मिर्च और नमक का स्वाद अपने अनुसार से घटा-बढा सकते हैं। आज जो रेसीपी मैं आपके साथ शेयर करने जा रही हूं वह मेरी मम्मी की दी हुई है। इस मदर्स डे पर मैं आपके साथ अपनी मां की बताई हुई आलू चाट की रेसीपी शेयर कर रही हूं। आशा है कि आप इसे जरुर बनाएंगे।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 5-10 मिलट
पकाने में समय- 10-15 मिनट
सामग्री-
आलू- 4 बडे़
नमक- स्वादअनुसार
तेल- तलने के लिये
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
काला नमक- स्वादअनुसार
हींग- चुटकीभर
अदरक- 1/2 इंच पीस
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
टॉपिंग के लिये
मटर- 1/2 कप
दही - 1/4कप
इमली चटनी- 2 चम्मच
हरी चटनी- 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 1/4 चम्मच
काला नमक- चुटकी भर
चाट मसाला- 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
पापड़ी या सेव- थोड़ा सा
विधि-
1. सबसे पहले आलू को धो कर उबाल कर छील लीजिये। एक कटोरे में उसे मसल कर उसमें हरी मिर्च, घिसी अदरक, लाल मिर्च पाउडर, कटी धनिया पत्ती और काला नमक मिलाइये।
2. नमक तथा मिर्च अपने हिसाब से डालें। हाथों में तेल लगा कर 8 से 10 लोइयां काट कर उनकी टिक्की बना लें।
3. अब एक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को भूरा होने तक तलें।
4. यदि तेल में टिक्की फूट जाए तो बाकी की टिक्की के मिश्रण में थोड़ा सा कार्नफ्लोर का आटा मिला दें, इससे टिक्कियां बंध जाएंगी।
5. तली हुई टिक्की को प्लेट में निकाल लें और उस पर ठंडी दही, हरी चटनी, मीटी इमली की चटनी डालें।
6. उसके बाद जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और कटी हुई हरी धनिया छिड़के।
7. बाद में सबसे ऊपर सेव या फिर पापड़ी को मसल कर डालें।



Click it and Unblock the Notifications











