Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बंगाली आलू भाजा बनाने की विधि
बंगाली आलू भाजा,एक तरह से आलू फ्राई ही है। अंतर इतनी ही है कि इन्हें सरसों के तेल में डीप फ्राई किया जाता है। बंगाली स्टाइल में बनें यह आलू फ्राई बच्चों को खूब लुभाते है, साथ ही साथ यह एक एप्पीटाइजर की तरह काम करता है।
चुंकि यह सरसों के तेल में फ्राई होता है, इसलिए इसमें सरसों का तीखेपन से इसका स्वाद ही कुछ अलग हो जाता है। भलें ही यह आलू भाजा सिर्फ नमक और हल्दी से बनें हो, लेकिन इनका स्वाद इतना लाजवाब है कि इसे बंगाल में घर-घर में बनाया जाता है।
दाल और चावल संग जमने वाले यह आलू भाजा, खाने के दौरान स्टार्टर की तरह परोसे जाते है। इसलिए अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में बंगाली स्टार्टर प्लान कर रहें है तो हम आपसे शेयर कर रहें है आलू भाजा की पूर्ण रेसिपी। इतना ही नहीं हम आपके लिए लाए है इसका रेसिपी वीडियो और फोटो भी, ताकि आप इसे घर बैठें आसानी से बना सके।
आलू भाजा का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2
-
आलू - 3
नमक - 1 टेबिल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टेबिल स्पून
सरसों का तेल - तलने के लिए
-
1. सबसे पहले आलूओं को छील लें।
2. इन्हें मोटे गोल पीसेज में काट लें।
3. अब इन्हें लम्बी-लम्बी स्ट्रिप्स में काट लें।
4. एक बाउल में निकाल लें।
5. अब नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं।
6. अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनिट के लिए मेरिनेट होने दें।
7. एक पैन में तलने के लिए सरसों का तेल लें।
8. जब तेल में से धुंआ निकलने लगे तो आलूओं को डाल दें।
9. 1-2 मिनिट के लिए फ्राई कर, इन्हें गोल्डन ब्राउन कर लें।
10. इन्हें तेल से निकाल कर गर्मा-गर्म परोसे।
- 1. ध्यान रहें कि आलूओं को फ्राई करने से पहले तेल इतना गर्म हो गया हो कि धुंआ निकलने लगे।
- 2. आप चाहें तो आलूओं को कांटने के बजाएं, कद्दू कस भी कर सकती हैं।
- सर्विंग साइज - 1 serving
- कैलोरीज - 169.34 cal
- फैट - 7.8 g
- प्रोटीन - 3.95 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 39.3 g
- शुगर - 2.3 g
- फाइबर - 5.97 g
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाएं आलू भाजा
1. सबसे पहले आलूओं को छील लें।

2. इन्हें मोटे गोल पीसेज में काट लें।

3. अब इन्हें लम्बी-लम्बी स्ट्रिप्स में काट लें।

4. एक बाउल में निकाल लें।

5. अब नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं।


6. अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनिट के लिए मेरिनेट होने दें।


7. एक पैन में तलने के लिए सरसों का तेल लें।

8. जब तेल में से धुंआ निकलने लगे तो आलूओं को डाल दें।

9. 1-2 मिनिट के लिए फ्राई कर, इन्हें गोल्डन ब्राउन कर लें।

10. इन्हें तेल से निकाल कर गर्मा-गर्म परोसे।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











