Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World Breastfeeding Week: आप भी ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करने का सोच रही हैं? तो यहां जान लें पूरा प्रोसेस
How to Donate Breast Milk: ब्लड डोनेशन की तरह ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन से भी कई नन्हीं जानें बचाई जा सकती हैं। मां का पहला दूध बच्चे के लिए वैक्सीन का काम करता है, जो उसे कई रोगों से बचाने के साथ न्यूट्रिशियन देता है।
यूनिसेफ की मानें तो जन्म के 23 घंटे के अंदर नवजात को स्तनपान कराने से बच्चे की जान जाने का 33 फीसदी तक खतरा कम हो जाता है। बच्चे को जन्म के 24 घंटे या इससे ज्यादा समय तक मां का दूध न मिले, तो यह खतरा दोगुना हो जाता है।

कई बार सीजेरियन डिलीवरी या अन्य वजह से कई मांओं को दूध बनने में मुश्किल आती हैं। इस स्थिति में उनके बच्चे के लिए डोनेट किया गया ब्रेस्टमिल्क वरदान साबित होता है। अगर आप उन मांओं में से जिन्हें खूब दूध होता है और आप इसे बर्बाद करने की जगह डोनेट करने का मन बना रही हैं तो हम आपको यहां बता रहे है ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करने की प्रकिया, ताकि आप भी सही जानकारी के साथ किसी जरुरतमंद की मदद कर सकें।
ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करने की प्रकिया
- ब्रेस्ट मिल्क बैंक कई शहरों में उपलब्ध हैं। आप अपने किसी करीबी से संपर्क कर सकते हैं। इनमें से कई बैंक डोर टू डोर स्टेप सेवाएं देते हैं।
- ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करने के लिए आपको मिल्क बैंक में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। जिसमें एक सहमति फॉर्म होता है और साथ ही आपकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली जाती है।
- डोनर मांओं का सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और सी और एचआईवी की जांच के लिए ब्लड टेस्ट करते हैं।

- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कुछ बोतलें दी जाती हैं, जिसमें आप दूध एकत्र कर सकें। इसके बाद जब आप पंप करके इनमें दूध को इक्ट्ठा कर देते हैं, तो इन बोतल को डीप फ्रीजर में रखना चाहिए। दूध रखने वाले स्थान पर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- जब आप ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करना हो तो बॉटल की लिड पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। ये टाइट बंद होना चाहिए वरना थोड़ा सा भी ढ़ीला बंद करने से दूध लीक हो सकता है और इसमें आसानी से धूल के कण या बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं।
- कुछ मिल्क बैंक आपके दरवाजे पर भी पिक-अप की व्यवस्था कर सकते हैं। बाद में दान किए दूध को टेस्टिंग के लिए भेजा जाता है। जरूरत पड़ने पर इसे जमाया भी जाता है।
बच्चे को कितने दिन तक मां के दूध की जरूरत होती है?
WHO के अनुसार 6 महीने तक के बच्चे को पूरी तरह से ब्रेस्ट फीड कराना चाहिए। यानी उसे मां का दूध ही पिलाएं। 2 साल तक के बच्चों को बाहर के दूध के साथ ब्रेस्ड फीड करवाना चाहिए। 6 महीने तक बच्चे की खुराक पूरी तरह से मां के दूध पर डिपेंड करती है इसलिए मांओं को अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
भारत में ब्रेस्टमिल्क के खरीद व बिक्री पर रोक
भारत में ब्रेस्टमिल्क खरीदने व बेचने दोनों पर रोक है। भारत सरकार ने ब्रेस्टमिल्क बेचने या इसे खरीदने पर रोक लगा दी है। पिछले वर्ष (2022) में ही एक डेयरी कंपनी का लाइसेंस कैंसल किया गया था। क्योंकि ये डेयरी कंपनी ब्रेस्ट मिल्क बेच रही थी। जिसका दाम भी बहुत महंगा था। भारत सरकार की ओर से ब्रेस्टमिल्क को लेकर जारी गाइडलाइंस के तहत प्री-मैच्योर शिशु और कठिन परिस्थितियों में ब्रेस्टमिल्क दान करने का प्रावधान है। लेकिन इसकी खरीद व बिक्री की इजाजत नहीं है।
FSS Act 2006 के अनुसार अलग-अलग स्थितियों में ब्रेस्ट मिल्क डोनेट किया जा सकता है। लेकिन इसे खरीदा व बेचा नहीं जा सकता। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। बता दें कई ऐसी संस्थाएं हैं जो बिना किसी फायदे के उन बच्चों को ब्रेस्ट मिल्क उपलब्ध करवा रही हैं, जिन्हे मां का दूध नहीं मिल पाता। ये ब्रेस्ट मिल्क डोनेटेड होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











