Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Wipes vs Water : वाइप्स या पानी, सर्दियों में बच्चों को साफ करने के लिए क्या है बेहतर?
Wipes vs water for babies in winter : सर्दियों में नवजात से लेकर 2-3 साल तक के बच्चों की नियमित साफ-सफाई में अब कपड़े की बजाय बेबी वाइप्स का इस्तेमाल आम हो गया है। ज्यादातर मांए बच्चे के चेहरे से लेकर उनके बट तक की सफाई के लिए बेबी वाइप्स को प्राथमिकता देती हैं। ये वाइप्स बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक होते हैं।
मगर वहीं आज भी कई माएं बच्चों को सफ करने के लिए पानी का ही इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में सवाल उठता है सर्दियों में बच्चों को वाइप्स से साफ करना ज्यादा ठीक रहता है या पानी से, यहां जानें।

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
यदि पानी से सफाई कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि पानी गुनगुना हो। यह ठंड के मौसम में बच्चे को आरामदायक महसूस कराएगा। इसके अलावा आप हल्के गर्म पानी में कपड़े को डुबोकर और निचोड़कर बच्चें को साफ कर सकते हैं।
नवजात शिशु के लिए वाइप्स क्यों जरूरी हैं?
बेबी वाइप्स का उपयोग नवजात शिशु की नाजुक त्वचा की सफाई के लिए किया जाता है, जिससे उनकी त्वचा सुरक्षित रहती है। वाइप्स गंदगी को आसानी से हटाते हैं और उपयोग के बाद डिस्पोज किए जा सकते हैं, जिससे सफाई अधिक हाइजीनिक होती है। शिशु की त्वचा अगर सेंसिटिव हो तो साबुन की बजाय वाइप्स का उपयोग सुरक्षित होता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है। शिशु को गंदगी से बचाने और उसकी त्वचा की देखभाल के लिए वाइप्स एक महत्वपूर्ण और सुविधाजनक विकल्प है।
वाइप्स इस्तेमाल करते हुए इन बातों का ध्यान रखें
- खुशबू रहित और एल्कोहल-फ्री वाइप्स चुनें, जो बेबी की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित हों।
- बाहर यात्रा के दौरान या जब पानी उपलब्ध न हो, वाइप्स का उपयोग करें। घर पर हमेशा पानी को प्राथमिकता दें।
- चाहे वाइप्स इस्तेमाल करें या पानी, बच्चे की त्वचा पर हल्के हाथों से पोंछें। रगड़ने से बचें।
- ठंड के मौसम में बार-बार वाइप्स का उपयोग करने से त्वचा ड्राई हो सकती है। प्राकृतिक सफाई को प्राथमिकता दें।
त्वचा को सूखा रखें
सफाई के बाद बच्चे की त्वचा को नरम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। गीली त्वचा से ठंड लगने का खतरा रहता है।
मॉइस्चराइजर लगाएं
सफाई के बाद बच्चे की त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेबी-फ्रेंडली मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
हाइपोएलर्जेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
चाहे वाइप्स हो या साबुन, सुनिश्चित करें कि यह हाइपोएलर्जेनिक और बेबी-स्किन के अनुकूल हो। इन टिप्स का पालन कर आप सर्दियों में भी अपने बेबी की त्वचा को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











