Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
स्तनपान करते हुए बच्चा जोर से काटता है निप्पल, तो रोकने के लिए ये काम करें
Why Baby Biting While Breastfeeding : मां का दूध पीते हुए कई बार बच्चे मां के स्तन और निप्पल को पर काटने लगते हैं। लगभग हर बच्चा दांत निकलते समय ऐसे ही करता है।
क्योंकि दांत आने पर होने वाले दर्द और खुजली से निजात पाने के लिए के लिए बच्चे काटने लग जाते हैं। स्तनपान के दौरान बच्चे के काटने पर मां को भी असहनीय पीड़ा होती है और कई बार तो खून तक निकल आता है।
अगर आपका बच्चा भी दूध पीने के दौरान आपको बार-बार काटता है, तो जानें इसकी वजह और कैसे आप इससे समस्या से राहत पा सकती हैं?

शिशु आखिर क्यों काटते हैं?
-शिशु के जब दांत निकलते हैं तो मसूड़ों में सूजन, खुजली और दर्द होने लगता है। बच्चा इस दर्द से निजात पाने के लिए दूध पीते हुए ब्रेस्ट बाइटिंग यानी स्तनों को काट लेते हैं।
- जब शिशु को तेज भूख लगी होती है और तेजी से दूध नहीं मिलता तो शिशु दांत काटने लगते हैं।
- दूध पिलाते समय मां अगर शिशु की ओर न देखे तो अक्सर बच्चे अंटेशन पाने के लिए दूध पीते समय काट लेते है।
- कई शिशु कान में संक्रमण या जुकाम होने पर काटते हैं।
बच्चे को काटने से रोकें
स्तनपान के दौरान शिशु को निप्पल काटने से कैसे रोकने के लिए माएं ये तरीके अपना सकती हैं :
- आपको स्तनपान के दौरान बच्चे को सही पोजीशन में रखना चाहिए। गलत पोजीशन से परेशान होकर भी बच्चा काट सकता है।
- दूध पीते समय इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे का ध्यान सिर्फ दूध पीने पर ही हो।
- - कई बार बच्चे पेट भरने के बाद थकान होने पर भी काट लेते हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि शिशु का पेट भर चुका है।
- स्तनपान के दौरान बच्चे से बात करते रहें या गाना सुनाएं। जब भी वो काटे तो उसे मना करें।
- अक्सर बच्चे दांत आने पर होने वाले दर्द को दूर करने के लिए काटते हैं। आपको बच्चे के मसूड़ों की ऊंगली से मालिश करनी चाहिए और हर बार दूध पिलाने से पहले और बाद में टीथिंग टॉय दें।
बच्चे के काटने से निप्पल को नुकसान हो सकता है
दूध पीते समय बच्चे के काटने पर बहुत दर्द होता है और स्तनों में सूजन और खून निकलने की समस्या हो सकती है। आमतौर पर बच्चे के काटने से निप्पल को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी बच्चे ज्यादा तेज काट लेते हैं। ऐसी स्थिति में काटने के तुरंत बाद ब्रेस्ट पर बर्फ लगाएं।
- दर्द निवारक दवा इबूप्रोफेन या एसेटामिनोफेन भी ले सकती हैं।
- अगर काटने से स्तन पर घाव ज्यादा हो गया है तो ऐलोवेरा का रस निकालकर कुछ बूंदें लगाने से राहत मिलेगी या एंटीबॉयोटिक क्रीम लगाएं।
- - बच्चे के काटने पर मां दूध छुड़ाने के तरीके न ढूंढे। कोशिश करें कि बच्चा आपकी बात सुनें क्योंकि मां का दूध पोषक तत्वों से भरा होता है जो शिशु के विकास में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications











