Latest Updates
-
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास? -
World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव -
सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! मिडिल ईस्ट वॉर के बीच इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी अलर्ट
सोते समय ठंड आपका बच्चा भी बार-बार हटाता है कंबल? जानते है इसकी वजह
Is Your Baby Kicking Off Blankets: सर्दियों के मौसम में जहां ठंड की ठिठुरन से बचने के लिए दो कंबल या रजाई ओढ़कर सोते हैं। वहीं छोटे बच्चे रात को सोते हुए बार-बार कंबल को हटा देते हैं। आप सबने यह चीज जरूर गौर की होगी कि बच्चे रात को अपने ऊपर से कंबल या रजाई हटा देते हैं, यह बच्चों में एक कॉमन समस्या है।
मगर क्या आप जानते हैं ऐसा बच्चा क्यूं करता है? इसके कारण बच्चों को ज्यादा ठंड नहीं लगती और वे कंबल या रजाई को बार-बार हटा देते हैं, क्योंकि उन्हें शरीर में पर्याप्त गर्मी महसूस होती है। ऐसा करने के पीछे ब्राउन फैट मुख्य वजह होती है, चलिए समझते हैं ब्राउन फैट क्या है?

ब्राउन फैट क्या है?
ब्राउन फैट एक विशेष प्रकार का वसा होता है, जो छोटे बच्चों में अधिक पाया जाता है। यह वसा शरीर को ठंड से बचाने और तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। बड़े लोगों में सफेद वसा अधिक होता है, जो ऊर्जा के रूप में जमा रहता है, जबकि बच्चों में ब्राउन फैट शरीर को ठंडे तापमान से बचाता है। जब बच्चों को ठंडक महसूस होती है, तो यह फैट सक्रिय हो जाता है और शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है। इस कारण बच्चे रात को कंबल या रजाई हटाते रहते हैं क्योंकि उन्हें अधिक ठंड नहीं लगती।
ब्राउन फैट के कई फायदे होते हैं, खासकर छोटे बच्चों और शिशुओं के लिए।
शरीर को गर्म रखना: ब्राउन फैट बच्चों के शरीर को ठंड से बचाने में मदद करता है, क्योंकि उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं होता है और उन्हें जल्दी ठंड लग सकती है। यह फैट शरीर को गर्म रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शरीर में ऊर्जा: ब्राउन फैट शिशुओं के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है। जब बच्चे सोते हैं या फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो यह फैट कैलोरी जलाकर ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर को गर्म रखता है।
ग्रोथ: छोटे बच्चों की ग्रोथ में भी ब्राउन फैट मदद करता है, इसलिए उनके शरीर में इस फैट का सही मात्रा में होना जरूरी है।
कैसे काम करता है ब्राउन फैट
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उनके शरीर में ब्राउन फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है और यह सफेद फैट में बदलने लगता है। हालांकि, शारीरिक गतिविधि और सही आहार बच्चों के शरीर में ब्राउन फैट का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
बच्चों को सर्दी से सुरक्षित रखने के कुछ तरीके
- छोटे बच्चों को रात के समय ज्यादा मोटे कपड़े न पहनाएं, क्योंकि इससे उनका शरीर प्राकृतिक रूप से गर्म नहीं हो पाता।
- रात के समय उन्हें ज्यादा गर्म कंबल या रजाई ओढ़ाने से बचें, क्योंकि इससे बच्चों को स्वाभाविक रूप से ठंड से राहत मिलती रहती है।
- बच्चों को मोजे या टोपी पहनाकर न सुलाएं, क्योंकि ये चीजें उनकी नींद को डिस्टर्ब कर सकती हैं और आराम से सोने में परेशानी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











