Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पैरेंट्स बच्चों के सामने कपड़े बदलने की न करें गलती, इन आदतों का भी पड़ता है गलत असर
जब बच्चा छोटा होता है तो पैरेंट्स समझते हैं कि वो अभी नासमझ है। ऐसे में पैरेंट्स कई ऐसी गलतियां करते हैं जो बाद में आगे चलकर आदत में तब्दील हो जाती है। बाद में पैरेंट्स की ये ही आदतें बच्चे पर गलत असर डालती हैं। इन्हीं में से एक गलती है जिन्हें करने से पैरेंट्स को बचना चाहिए।
जैसे बच्चे के सामने कपड़े बदलने की गलती न करें। ऐसी और भी चीजें है जो आगे चलकर बच्चे के कोमल मन पर असर कर सकती है।

सामने न बदलें कपड़े
मां-बाप घरवाले कई बार बच्चे को छोटा या नासमझ समझकर उनके सामने कपड़े बदलने लगते है। जो कि सरासर गलत आदत हैं। घरवालों के साथ हों फिर भी हमेशा प्राइवेसी में चेंज करें। आप कितनी ही जल्दी में क्यों न हो लेकिन बच्चों के सामने ऐसा न करें। बच्चों को नहलाते हुए या कपड़े बदलते हुए पैरेंट्स खुद को कवर रखें।
साथ न नहाएं
कई पैरेंट्स अपने बच्चे के साथ नहाते हैं। ये आदत छोटे बच्चों के लिए तो ठीक है लेकिन जब बच्चा बड़ा होता है तो पैरेंट्स को इन आदतों में सुधार लाना चाहिए।
बुरे शब्द का न करें इस्तेमाल
अगर आप कभी गुस्से में बच्चे के सामने गालियां देते हैं, तो यह एक आदत बन जाती है। क्योंकि छोटे बच्चों की कैचिंग पावर तेज होती है। ऐसे में वह गुस्से में वह भी गलत शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि सबके सामने आपको शर्मिंदा कर सकता है। इसलिए पहले अपनी आदतों में सुधार लाएं।
गुस्से में रखें काबू
पैरेंट्स को कभी भी बच्चे के सामने झगड़ना या आपा नहीं खोना चाहिए। बच्चे के सामने पैरेंट्स को एक दूसरे की रिस्पेक्ट करना चाहिए। इससे बच्चे में रिस्पेक्ट करने के गुण डवलप होते है और अगर बच्चा आपको लड़ता झगड़ता देखेगा तो वो उसमें इनसिक्योरिटी के भाव को पैदा कर सकता है। इससे उसकी पर्सनेलिटी पर असर पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications











