Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चों के डायपर पर क्यों होता है X का निशान? हर पेरेंट्स को पता होनी चाहिए ये बात
Why Diapers Have X and Plus Signs : अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो आपने उन्हें डायपर पहनाते वक्त डायपर के ऊपर बने X और + के निशान जरूर देखे होंगे। हालांकि, यह एक आम बात लगती है, लेकिन इसके पीछे का कारण बहुत कम लोग जानते हैं। हाल ही में, इस रहस्य से जुड़े एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के डलास के एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। उसने पैंपर्स कंपनी के बच्चों के लिए बनाए गए डायपर्स के इन खास निशानों का मतलब बताया, जो हर माता-पिता के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
दरअसल, डायपर के ऊपर बने ये X और + के निशान डायपर की सोखने की क्षमता को दर्शाते हैं। यह संकेत देते हैं कि डायपर में तरल कितनी मात्रा में समा सकता है और कब इसे बदलने की जरूरत है। X का मतलब है कि डायपर अभी थोड़ा और तरल सोख सकता है, जबकि + का मतलब होता है कि डायपर भर चुका है और इसे तुरंत बदल देना चाहिए।

यह छोटी-सी जानकारी माता-पिता को डायपर सही समय पर बदलने में मदद करती है, जिससे बच्चों को डिसकंफर्ट या त्वचा पर रैशेज जैसी समस्याओं से बचाया जा सकता है।
साइज और वजन के लिए बने हैं निशान
इस वायरल हुए वीडियो पर यूजर ने बताया कि पैंपर्स डायपर बच्चे के वजन के हिसाब से बनाए जाते हैं, न कि उसकी उम्र या लिंग के आधार पर। यदि आपको यह तय करना है कि बच्चे को अगला साइज का डायपर पहनाना चाहिए, तो बच्चे का वजन मापना जरूरी है। यदि डायपर बंद करते वक्त + का निशान दिखे, तो इसका मतलब है कि बच्चे को अब बड़े साइज का डायपर पहनाना चाहिए, क्योंकि उसका साइज बढ़ रहा है। वहीं, अगर X तक पहुंच रहा है, तो इसका अर्थ है कि डायपर छोटा है और बच्चा सही साइज का नहीं है, जिससे वह ठीक से फिट नहीं हो पाएगा।
प्लस साइज वाले डायपर्स स्टैंडर्ड साइज के होते हैं, लेकिन ये ज्यादा सोखने की क्षमता रखते हैं और रात में ज्यादा पेशाब करने वाले बच्चों के लिए उपयुक्त होते हैं।
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को अब तक 26 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने कहा कि पहली बार मां बनने के बाद उन्हें यह जानकारी नहीं थी, जबकि अन्य ने इसे सामान्य जानकारी बताया, जो हर मां को पता होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











